
patrika news
पोकरण. फलसूण्ड थानाक्षेत्र के श्यामपुरा गांव में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है तथा मृतक के परिजनों की मांग पर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया।
फलसूण्ड थानाधिकारी भाखरराम विश्रोई ने बताया कि श्यामपुरा निवासी गोपालराम (32) पुत्र मथराराम मेघवाल दो दिन पूर्व अपने बहनोई स्वामीजी की ढाणी निवासी भैराराम के घर गया था। यहां उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण उसका बहनोई शुक्रवार की रात्रि में उसे उसके घर पहुंचाकर चला गया। शनिवार को सुबह वह अचेत हो गया। जिस पर परिवार के लोग उसे फलसूण्ड राजकीय अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक के चाचा चौखाराम ने गोपालराम की मौत पर संदेह जताते हुए मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग की। जिस पर उसके शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया गया। चाचा चौखाराम व परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने बताया कि जब तक हत्या का मामला दर्ज नहीं किया जाता है, तब तक वे शव को नहीं उठाएंगे। थानाधिकारी विश्रोई ने बताया कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों से बातचीत की जा रही है। उनके मार्गदर्शन व निर्देशानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
17 Dec 2017 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
