23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऊंट से टकराई गाड़ी, टला बड़ा हादसा

लाठी क्षेत्र के खेतोलाई गांव के पास बुधवार की रात सड़क पार कर रहे एक ऊंट से पर्यटकों से भरी एक गाड़ी की भिड़ंत हो गई। जिससे ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
ऊंट से टकराई गाड़ी, टला बड़ा हादसा

लाठी. हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी।

पोकरण. लाठी क्षेत्र के खेतोलाई गांव के पास बुधवार की रात सड़क पार कर रहे एक ऊंट से पर्यटकों से भरी एक गाड़ी की भिड़ंत हो गई। जिससे ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में गाड़ी में सवार किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं लगी। जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार जयपुर से कुछ पर्यटक एक सवारी गाड़ी से जैसलमेर घूमने के लिए आए थे। बुधवार की रात पर्यटक पुन: लौट रहे थे। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 पर खेतोलाई गांव के पास सड़क पार कर रहे ऊंट से गाड़ी की भिड़ंत हो गई। जिससे ऊंट की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा गाड़ी में सवार पर्यटकोंं को मामूली चोटें लगी। सूचना पर गांव के नींबाराम विश्नोई सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पर्यटकों को बाहर निकाला एवं प्राथमिक उपचार करवाया। जानकारी मिलने पर लाठी थाने से सहायक उपनिरीक्षक दीपाराम, हेड कांस्टेबल अर्जुनराम विश्रोई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। गाड़ी में सवार पर्यटकों को गंभीर चोटें नहीं लगने से बड़ा हादसा टल गया।