
Patrika news
खुद को ठगा महसूस कर रही देश की जनता : कांग्रेस
जैसलमेर. जिला कांग्रेस ने केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार की कथित वादाखिलाफी के विरोध में विश्वासघात दिवस मनाया । प्रधान अमरदीन फकीर ने बताया कि मोदी सरकार ने जो 100 दिन में महंगाई कम करने, पेट्रोल डीजल के भावों में कमी करने, डॉलर की कीमत आधी करने, युवाओं को रोजगार देने आदि का वादा किया था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जैसलमेर में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाअध्यक्ष गोविंद भार्गव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय के आगे से होते हुए कलेक्टर कार्यलय तक जुलूस निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ शव यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के आगे प्रधानमंत्री का पुतला फूंककर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई । इस दौरान पूर्व विधायक गोवद्र्धन कल्ला, प्रदेश महासचिव सुनीता भाटी, प्रदेश सचिव रूपाराम धणदे, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, प्रधान अमरदीन फकीर, वरिष्ठ नेता जनकसिंह भाटी, पूर्व सभापति अशोक तंवर, सुमार खान, छोटू खान कंधारी, महिला अध्यक्ष प्रेमलता चौहान, युवा अध्यक्ष विकास कुमार, सेवादल अध्यक्ष खट्टन खान, चम्पालाल खत्री, अरुण पुरोहित, अमीन खान, धर्मेन्द्र आचार्य, सरस्वती छंगाणी, फिरदौस, सरीफा, अरुणा देवड़ा, राधेश्याम कल्ला, ब्रजरतन छंगानी, राजकुमार भाटिया, नवरंग खान, जितेंद्र केवलिया, लीलाधर दैया, पार्षद अरविंद व्यास, पार्षद पर्वतसिंह, अशोक बारुपाल, मीठालाल मोहता, मेघराज परिहार आदि शामिल थे।
सरकार ने बहा दी विकास की नदी : भाजपा
-सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेताओं की प्रेस वार्ता
जैसलमेर. केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जुगल किशोर व्यास, विधायक छोटूसिंह भाटी, यूआईटी अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह पत्रकारों से मुखातिब हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष व्यास ने कहा कि गत चार वर्षों में देश में विकास की गंगा बहाई है। देश को भ्रष्टाचार व कांग्रेस से मुक्त बनाने का पीएम मोदी का संकल्प है, जिसके लिए हर भाजपा कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहा है। विधायक भाटी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के हर नागरिक को विकास की राह पर खड़ा किया है। केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लोगों को जोडकऱ विकास की ओर अग्रसर किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जिले में पेयजल समस्या का शीघ्र ही समाधान किया जाएगा। यूआईटी अध्यक्ष जितेन्द्रसिंह भाटी ने कहा कि 70 वर्ष में कांग्रेस सरकार की ओर से फैलाए गए भ्रष्टाचार को मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
Published on:
27 May 2018 07:29 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
