7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाखों रूपए खर्च, फिर भी डीफ्लोराइडेशन संयंत्र का यह हाल,जानिए पूरी खबर

लाखों खर्च कर संयत्र हुआ नकारा खराब हालत में डीफ्लोराइडेशन संयंत्र

2 min read
Google source verification
Difloraideshan plant is breakdown GLR of falsoond

लाखों रूपए खर्च, फिर भी डीफ्लोराइडेशन संयंत्र का यह हाल,जानिए पूरी खबर

जैसलमेर .फलसूण्ड जीएलआरों पर लाखों रुपए खर्च कर लगाए गए डी-फ्लोराइडेशन संयंत्र गत लम्बे समय से खराब पड़े है, जिनकी मरम्मत करवाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सरकार व जलदाय विभाग की ओर से वर्षों पूर्व जीएलआर के पास डी-फ्लोराइडेशन संयंत्र लगाए गए थे, जिससे आमजन को शुद्ध व मीठा पानी मुहैया हो सके तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खारे व फ्लोराइडयुक्त पेयजल की समस्या का निराकरण हो सके। फ्लोराइडेशन संयंत्र लगाने के बाद इनकी समय पर सार-संभाल व मरम्मत नहीं किए जाने से अधिकांश संयंत्र खराब पड़े है। जिससे ग्रामीणों को आज भी खारा व फ्लोराइडयुक्त पानी पीना पड़ रहा है।

फैल रही बीमारियां
एक तरफ डीफ्लोराइडेशन संयंत्रों के खराब होने से सरकार की लाखों रुपए की धनराशि का कोई उपयोग नहीं हो रहा है तथा उन पर पानी फिरता नजर आ रहा है। दूसरी तरफ ग्रामीणों को मजबूरन खारा व फ्लोराइडयुक्त पानी पीना पड़ रहा है। जिससे उनमें कई रोग फैलने की आशंका बढ़ गई है। खारे व फ्लोराइडयुक्त पानी के उपयोग से घुटनों व कमर में दर्द, उदर रोग सहित अन्य बीमारियां फैल रही है। बावजूद इसके जलदाय विभाग की ओर से इनकी मरम्मत करवाकर इन्हें सुचारु करने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसका खामियाजा आम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।

मारपीट का मामला दर्ज
पोकरण. क्षेत्र के ऊंचपदरा गांव में घर में घुसकर मारपीट करने पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार ऊंचपदरा निवासी ताराराम पुत्र भानाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि गुरुवार को सुबह नौ बजे वह अपनी पत्नी, बच्चों, भतीजे की पत्नी चंपादेवी व अपनी भाभी के साथ घर पर बैठे थे। इस दौरान गांव के ही चेतनराम पुत्र गुलाराम, हरुराम पुत्र चेतनराम, पपाराम, नरुराम आदि 10-12 लोग एकराय होकर कुल्हाड़ी व लाठियां लेकर आए तथा घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान पपाराम ने चंपादेवी के सिर में कुल्हाड़ी से वार किया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी तथा नरुराम ने बालू पत्नी रुगाराम के हाथ पर कुल्हाड़ी से वार किया। उन्होंने घर के सभी सदस्यों के साथ मारपीट कर चोटें पहुंचाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।