7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाड़मेर मार्ग से जोधपुर रोड बाइपास तक बसेगी यह नई कॉलोनी, नगरपरिषद को मिलेंगे इतने करोड़

-सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय कॉलोनी की पुस्तक का विमोचन -998 भूखंडों के आवंटन से नगरपरिषद को मिलेंगे 36 .24 करोड़

2 min read
Google source verification
New colony settled in Jodhpur road bypass from Barmer Marg

New colony settled in Jodhpur road bypass from Barmer Marg

जैसलमेर. जैसलमेर में सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना में 998 भूखण्डों के आवेदन ऑनलाइन भरने जाएंगे। आवेदन 7 जुलाई से एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस, एयू बैंक के माध्यम से भरे जाएंगे। इस संबंध में नगरपरिषद सभा भवन में गुरुवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय कॉलोनी की पुस्तक का विमोचन किया गया। नगरपरिषद सभापति कविता खत्री व आयुक्त झब्बरसिंह चौहान ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी रहे। कार्यक्रम में नगर मण्डल अध्यक्ष कमल ओझा, करुणा कंवर, पार्षद हरिसिंह, इन्द्रसिंह, रूखसार बानो, ईश्वरी देवी, आनंद कुमार, पुखराज, मोहन परिहार, हाकमदान, कमलकिशोर, बाबूलाल, प्रवीण व्यास, सूरजपाल, मगाराम सैन, नाथू उर्फ खंगारराम, खातू, भवानीसिंह, मंजू देवी, समता व्यास व अधिशाषी अभियंता एसके चावड़ा, सहायक अभियंता राजीव कश्यप, राहुल भाटिया सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका में 27 जुलाई को ‘सरदार पटेल कॉलोनी में 1 हजार भूखण्डों का लॉटरी से होगा आवंटन’ शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। पत्रिका की खबर को गुरुवार को नगरपरिषद प्रशासन ने मोहर लगा दी। कुल 26 00 भूखंडों वाली इस कॉलोनी में विभिन्न आकार वाले 998 भूखंडों का आवंटन लॉटरी के जरिए किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्रस्तावित पटेल कॉलोनी नगरपरिषद की अब तक की सबसे महंगी कॉलोनी होगी। लॉटरी के जरिए आवंटित भूखंडों के लिए इसकी दर 325 रुपए प्रति वर्ग फीट रखी गई है। प्रस्तावित कॉलोनी बाड़मेर रोड स्थित माहेश्वरी हॉस्पिटल के पीछे से जोधपुर रोड के लिए नए बाइपास मार्ग तक में 70 बीघा जमीन का चयन किया गया है। कॉलोनी में शेष भूखंडों का आवंटन नीलामी के जरिए किया जाएगा, जिसमें मुख्य तौर से कामर्शियल उपयोग तथा बड़े आकार के आवासीय तथा अन्य उपयोगा के लिए भूखंड होंगे।

यूं होगा भूखण्डों का निर्धारण
-30 गुणा 60 वर्ग फीट के सर्वाधिक 284 भूखंड
-25 गुणा 50 वर्ग फीट के 238 भूखंड
-20 गुणा 40 वर्ग फीट के 264 भूखंड
-15 गुणा 30 वर्ग फीट के 212 भूखंड

कीमतों का निर्धारण
-25 गुणा 50 वर्ग फीट का भूखंड की कीमत 4 लाख 6250
-30 गुणा 6 0 वर्ग फीट भूखंड की कीमत 5 लाख 8 5 हजार रुपए