9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- कैदियों के लिए यह विभाग हुआ लापरवाह, इस गलती से जेल में बंद कैदियों पर आया यह संकट

उपकारागृह में गंदे पानी की आपूर्ति, कैदी हो जाएंगे बीमार ..

less than 1 minute read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

यूं तो कैदी बीमार हो जाएंगे...
पोकरण (जैसलमेर) . कस्बे के उपकारागृह में गत एक पखवाड़े से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे यहां के कैदियों सहित अधिकारियों व प्रहरियों को परेशानी हो रही है। उपकारागृह में स्थित टांके में कई दिनों से बदबूदार पानी आपूर्त हो रहा है। ऐसे में यह जेल प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों व जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करवाया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
जेल प्रशासन की ओर से कुछ समय पूर्व इस टांके की सफाई भी करवाई गई, लेकिन फिर गंदे पानी की आपूर्ति से टांका गंदा हो रहा है। ऐसे में यहां टैंकरों से पानी मंगवाकर व्यवस्था करनी पड़ रही है। जेल सूत्रों के अनुसार यहां 13 कैदी जमा है। जिनके लिए प्रतिदिन पानी खरीदना मुश्किल हो रहा है।
स्वास्थ्य पर होगा असर
उपकारागृह में गंदे पानी की आपूर्ति के चलते अधिकारियों, कार्मिकों व कैदियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर की आशंका है। शुद्ध व मीठा पानी नहीं मिलने की स्थिति में उनका स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पाइपलाइन की करेंगे जांच
उपकारागृह में गंदे पानी की आपूर्ति की सूचना मिलते ही तत्काल जलापूर्ति बंद करवा दी थी। पाइपलाइन की जांच की जा रही है। कहीं लीकेज है, तो उसे ठीक किया जाएगा या अन्य पाइपलाइन से जोडकऱ शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाएगी।
- दिनेशकुमार नागौरी, अधिशासी अभियंता जलदाय विभाग, पोकरण