16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिगड़ी में पेयजल व्यवस्था बिगड़ी,देखें तस्वीरें…

जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर सीतोडा़ई ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम डिगड़ी में पेयजल किल्लत बनी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
jaisalmer

डिगड़ी में पेयजल व्यवस्था बिगड़ी,देखें तस्वीरें...

डाबला. जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर सीतोडा़ई ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम डिगड़ी में पेयजल किल्लत बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक करीब 15 दिनों से जलापूर्ति ठप है। मोटर प प व केबल रिंग मशीन के पास धूल जमा हो रही हैै। एक तरफ चारे का संकट तो दूसरी तरफ पानी की समस्या भी बनी हुई है। गांव में बनी पशु खेली मे जलापूर्ति नही होने से आमजन के साथ साथ पशुधन भी प्यास बुझाने के लिए भटक रहे हैं। पशु-पक्षी व आमजन खाली जीएलआर के कारण प्यास से त्रस्त होकर बेहाल हो रहे हैं।

स्थिति जस की तस
हमने उच्च अधिकारियो को अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। पशु खेली क्षतिग्रस्त है। आधा पानी व्यर्थ ही चला जाता है। व्यास से व्याकुल पशुधन भी भटक रहे हैं।
-इस्माइल खान मेहर, ग्रामीण

सूचना दे दी फिर भी..
पिछले दस दिनो में सहयक अभियन्ता से लेकर उच्च अधिकारियों को कई बार सूचित कर चुकी हूं। समस्या थमने का नाम नहीं ले रही। पेयजल समस्या के शीघ्र समाधान की जरूरत है।
-शकीना बानो सरपंच डिगड़ी