
Patrika news
- जीएसएस पर कार्मिकों को बीते दिनों करंट की घटनाएं
- सीएडी जीएसएस से धऊआ तक लाइन कार्य में अनियमितताओं की हो चुकी है शिकायतें
जैसलमेर . विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए बिछाई जा रही सीएडी कॉलोनी स्थित जीएसएस से धऊआ गांव तक की लाइन का कार्य मानदंडों के अनुसार नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। यहां कार्य सही नहीं होने से जैसलमेर की सीएडी कॉलोनी स्थित 33/11 केवी जीएसएस पर कार्मिकों को करंट आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। मौजूदा समय में लाइन बिछाने का कार्य अधूरा ही पड़े होने की जानकारी सामने आई है। इस कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखे जाने की शिकायत उच्चाधिकारियों को की जा चुकी है।
कार्य में बरती जा रही कमी
जानकारी के अनुसार इस लाइन के लिए खंभे डालने के कार्य में विभागीय मानदंडों की उपेक्षा की जा रही है तथा खंभों को तोडकऱ उन्हें गड्ढों में डाला गया है। इसी तरह की और भी कई कमियां रहने से जीएसएस पर करंट की घटनाएं सामने आई हैं। बताया जाता है कि धऊआ तक के इस काम की शिकायत डिस्कॉम में उच्च स्तर तक हो चुकी है।
इस संबंध में डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता सीएस मीना ने बताया कि ठेकेदारा ने यह कार्य अभी तक पूरा नहीं करवाया गया है। इसके लिए उसे नोटिस जारी किया गया है तथा भुगतान भी नहीं किया गया है।
Published on:
19 Mar 2018, 8:31 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.