पुलिस की ओर से लोगों को नोटिस देकर चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, अशांति नहीं फैलाएंगे और न ही ऐसी किसी गतिविधि को अंजाम देंगे, जो विधि व लोकहित के विरुद्ध हो एवं चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करती हो, इसके लिए पाबंद किया गया है। किसी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों के समूह को नुकसान होता हो, स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रभावित व बाधित होती हो और आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन होता हो, ऐसी धाराओं में पुलिस की ओर से अपने-अपने थानाक्षेत्र में अपराधिक प्रवृति के लोगों को पाबंद किया जाता है।