
Patrika news
पोकरण (जैसलमेर). अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मनाए जा रहे युवा पखवाड़े के तहत शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमेें राजकीय महाविद्यालय सहित कस्बे के सरकारी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी जोधाराम विश्रोई के मुख्य आतिथ्य, एबीवीपी के जिला संयोजक वीरमसिंह सनावड़ा की अध्यक्षता, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य चैनसुख पुरोहित, राउमावि के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रायपालसिंह रामसर, छात्रसंघ अध्यक्ष जितेन्द्र माली, उपाध्यक्ष दीपक राठी के विशिष्ट आतिथ्य में ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि विश्रोई ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों से अनुशासन की भावना का विकास होता है। उन्होंने अच्छे स्वास्थ्य के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी रुचि लेकर आगे बढने तथा क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इन प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
एबीवीपी के नगर सहमंत्री दिनेश माली ने बताया कि 100 मीटर दौड़ 14 वर्षीय बालक वर्ग में सबीरखां ने प्रथम, अशोककुमार ने द्वितीय, जयजन्मेसिंह ने तृतीय, बालिका वर्ग में आरती ने प्रथम, दुर्गा ने द्वितीय, भावना ने तृतीय, 16 वर्षीय बालक वर्ग में जगदीश ने प्रथम, खेताराम ने द्वितीय, यासीन ने तृतीय, बालिका वर्ग में पुष्पा ने प्रथम, ममता ने द्वितीय, पूजा ने तृतीय, 19 वर्षीय बालक वर्ग में विजयसिंह ने प्रथम, मगसिंह ने द्वितीय व जीतूसिंह ने तृतीय, बालिका वर्ग में नीलम माली ने प्रथम, मनीषा ने द्वितीय, पूजा ने तृतीय तथा वरिष्ठ वर्ग में जगमालसिंह ने प्रथम, सुमेरसिंह ने द्वितीय व उम्मेदसिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार गोला फैंक कनिष्ठ वर्ग में रतनसिंह ने प्रथम, अरशद ने द्वितीय व जगमालसिंह ने तृतीय, वरिष्ठ वर्ग में देवीसिंह ने प्रथम, महेन्द्रसिंह ने द्वितीय व पंकज सैनी ने तृतीय, तस्तरी फैंक में कंवरराम व जसवंतसिंह ने प्रथम, रतनसिंह ने द्वितीय व दलाराम ने तृतीय, लम्बी कूद में अजयपालसिंह ने प्रथम, मदन ने द्वितीय व लक्ष्मीनारायण ने तृतीय तथा त्रिकूद में विजयसिंह ने प्रथम, रावलराम ने द्वितीय व प्रवीण ने तृतीय स्थान हासिल किया। शारीरिक शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा, भंवरलाल विश्रोई, शिवशंकर शर्मा, जयप्रकाश पुरोहित, गिरधरसिंह ने प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन किया।
Published on:
20 Jan 2018 08:49 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
