28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पोकरण में मेघ मेहरबान, 20 मिनट तक जमकर बरसे !

-तालाबों व खड़ीनों में हुई पानी की आवक
2 min read
Google source verification
pokaran

pokaran


पोकरण. क्षेत्र में गुरुवार रात बदले मौसम के मिजाज के कारण 20 मिनट तक अच्छी बारिश होने से क्षेत्र में किसनों के चेहरों पर खुशी छा गई है। बारिश से मौसम ठण्डा व खुशगवार हो गया तथा तापमान में हुई गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली। गत कई दिनों से भीषण गर्मी व उमस का मौसम बना हुआ था। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही लगी हुई थी तथा गर्मी व उमस का मौसम था। देर रात करीब 11 बजे बाद आसमान में बादल छाने लगे तथा बिजलियां कडक़डऩे लगी। रात एक बजे तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने लगी। जिससे आसमान में चारों तरफ धूल केे गुब्बार उडऩे लगे तथा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। आंधी के साथ ही कस्बे की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जो तीन बजे बाद सुचारु हुई। रात दो बजे तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। करीब 20 मिनट तक हुई अच्छी बारिश से छतों से परनाले चलने लगे तथा सडक़ों पर पानी जमा हो गया। इसके बाद आसमान साफ हो गया तथा ठण्डी हवाएं चलने लगी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार को दिनभर ठण्डी हवाएं चलती रही तथा आसमान में बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहा।
बीलिया नदी में हुई पानी की आवक
कस्बे के दक्षिण दिशा में स्थित बीलिया, आशापुरा क्षेत्र में गुरुवार रात्रि में हुई अच्छी बारिश के चलते बीलिया नदी चली। महेशानंद महाराज आश्रम से सालमसागर तालाब पर निर्मित एनीकेट तक नदी में पानी लबालब भरा हुआ है। हालांकि अधिक बारिश नहीं होने से सालमसागर तालाब में पानी की आवक नहीं हो सकी, लेकिन बारिश से बीलिया नदी भर गई। इसी प्रकार क्षेत्र के विरमदेवरा गांव में हुई अच्छी बारिश से साइरा तालाब में पानी की अच्छी आवक हुई। एकां गांव में बारिश से कई खड़ीनों में पानी की अच्छी आवक हुई तथा टांकों में भी पानी की आवक से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से राहत मिली। खड़ीनों व तालाबों में पानी की आवक से पशुधन के लिए आगामी एक माह तक पेयजल संकट समाप्त हो गया।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग