28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaisalmer / राज्यपाल मिश्र ने वार म्यूजियम और सैन्यस्थल का किया दौरा

राज्यपाल मिश्र ने वार म्यूजियम और सैन्यस्थल का किया दौरा

ज्यपाल कलराज मिश्र ने जैसलमेर यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को भारतीय सेना के वार म्यूजियम का अवलोकन किया और सैनिकों का उत्साहवद्र्धन किया। राज्यपाल ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल को आर्मी की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और ब्रिगेडियर ने आर्मी की कैप पहनाई गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 31 Dec 2019, 8:13 PM IST

Governor Kalraj Mishra visit War Museum and military station jaisalmer

राज्यपाल मिश्र ने वार म्यूजियम और सैन्यस्थल का किया दौरा

जैसलमेर. राज्यपाल कलराज मिश्र ने जैसलमेर यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को भारतीय सेना के वार म्यूजियम का अवलोकन किया और सैनिकों का उत्साहवद्र्धन किया। राज्यपाल ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल को आर्मी की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और ब्रिगेडियर ने आर्मी की कैप पहनाई गई। राज्यपाल ने जवानों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की और हालचाल जाने। राज्यपाल ने सैनिकों को मिठाई वितरित की और नववर्ष की अग्रिम बधाई दी।
सैनिकों से अनुभव जाने
राज्यपाल को जवानों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण सैन्य अनुभव, टैंक संचालन और विभिन्न तकनीकी पक्षों के बारे में अवगत कराया। खासकर अर्जुन टैंक सहित विभिन्न मोर्चो पर पराक्रम दिखाने वाले सैन्य उपकरण आदि से परिचित कराया और इनके संचालन से जुड़े अनुभवों के खास पहलुओं के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने सैनिकों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के साथ ही सुझाव के बारे में पूछा। राज्यपाल के साथ सैनिकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी उद्घोष लगाएं। राज्यपाल ने आर्मी एरिया का भी निरीक्षण किया। ब्रिगेडियर व सैन्य अधिकारियों ने राज्यपाल को जैसलमेर आर्मी एरिया से संबंधित गतिविधियों संसाधनों आदि के बारे में विस्तार से अवगत कराया। राज्यपाल मिश्र ने वार म्यूजियम की विजिटर बुक में टिप्पणी करते हुए लिखा, वार म्यूजियम को बेहतरीन तरीेके से व्यवस्थित किया गया है। भारतीय सेना के इतिहास को रेखांकित करने वाले इस म्यूजियम की अवधारणा ऐतिहासिक है। हमारी भावी पीढियां इस गौरवशाली धरोहर से राष्ट्र रक्षा के इतिहास को जान सकेंगी। राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को मैं नमन करता हूं...।