2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- भीषण गर्मी में अब जनसंख्यां के आधार पर इस अनुपात में होगी जलापूर्ति

जिला आपदा प्राधिकरण समिति में टैंकरों से पेयजल परिवहन पर हुई समीक्षा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 29 Apr 2018, 5:35 PM IST

Jaisalmer patrika

Patrika news

जैसलमेर . जिला आपदा प्राधिकरण समिति की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर कैलाश चन्द मीना की अध्यक्षता में हुई। इसमें गर्मी के दौरान टैंकरों से पेयजल परिवहन को लेकर समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर मीना ने अधीक्षण अभियंता जलदाय जे.पी.जोरवाल को निर्देश दिए कि वे पोकरण व जैसलमेर में टैंकरों से पेयजल परिवहन के टैण्डर फाइनल हुए हैं, वहां शीघ्र लोगों को पीने का पानी उपलब्ध करावें। वहीं फतेहगढ़ में शीघ्र टैण्डर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायतों के माध्यम से भी पेयजल परिहवन कराने का सुझाव दिया।
जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने जनसंख्या के अनुपात में टैंकरों से पेयजल परिवहन कराने के साथ ही कब-कब व कौन से गांव ढाणियों में टैंकरों से पेयजल परिवहन किया जाएगा। उसके साप्ताहिक कार्यक्रम सूची पेश करने की आवश्यकता जताई।
अधीक्षण अभियंता जलदाय जोरवाल के साथ ही अधिशासी अभियंता पराग स्वामी, दिनेश नागोरी, निरंजन मीणा ने खंड वार टैैंकरों से पेयजल परिवहन के गांव व ढाणियों के बारे में अवगत कराया।