
अंतरराष्ट्रीय कैमल सफारी- कैडेट्स को सैन्य सेवाओं में जाने के लिए किया प्रेरित
जैसलमेर. जैसलमेर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय कैमल सफारी कैंप में एनसीसी निदेशालय जयपुर के डीडीजी एयर कमोडोर टीके सिन्हा ने विभिन्न देशों के कैडेट्सों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने देश का यहां प्रतिनिधित्व करते आपस में अनुभव व संस्कृति का आदान-प्रदान करें व एक दूसरे के साथ भाईचारे से रहे। उन्होंने कैमल सफारी को हरी झंडी दिखाकर सम के लिए रवाना किया। गत तीन दिन से ऊंट सवारी का प्रशिक्षण कर्नल एसएस फोटाट के निर्देशन में द्वितीय अधिकारी मूलसिंह राठौड़, सुबेदार अशोक कुमार, हवलदार, जयपालसिंह, वीरेन्द्रसिंह, किसनसिंह द्वारा करवाया गया। इस दौरान गु्रप कमाण्डर कर्नल सुधांशु शर्मा भी मौजूद रहे। कैडेट्स ने भ्रमण के दौरान राजस्थानी वेशभूषा, चमड़े की वस्तुओं सहित अन्य सामान की खरीददारी की।
जैसलमेर. एनसीसी समूह मुख्यालय जोधपुर के अधीन 7वी राजस्थान बटालियन एनसीसी, बीकानेर की ओर से जैसलमेर में संचालित 12 दिवसीय एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर स्थानीय रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के छठे दिन कैडेट्स को सुबह के सत्र में योगाभ्यास करवाया गया व योग का महत्व भी समझाया। एनसीसी के उप महानिदेशक एयर कमोडोर तरूण कुमार सिन्हा ने एनसीसी शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान कैडेट्स ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑर्नर की सलामी दी गई। उन्होंने शिविर के कुक हाउस, गल्र्स लिविंग एरिया, बॉयज ऐरिया, लाईन एरिया का निरीक्षण किया। इसके अलावा विभिन्न राज्यों से आए कैडेट्सों से साक्षात्कार करके उनके अनुभव भी जाने। उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने उत्तरदायित्व का निर्वाहन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने महिला कैडेट्स को एनसीसी के माध्यम से देशी की सैन्य सेवाओं में जाने के लिए प्रेरित किया। संध्याकालीन सत्र में विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने भाग लिया और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
टेलीफोन अदालत व खुला अधिवेशन 26 को
जैसलमेर. दूर संचार जिला प्रबंधक जैसलमेर की ओर से टेलीफोन उपभोक्ताओं के लिए जैसलमेर दूरभाष केन्द्र में टेलीफोन अदालत व खुले अधिवेशन का आयोजन आगामी 26 नवम्बर को सुबह 11 बजे 3 बजे किया जाएगा। इस दौरान टेलीफोन उपभोक्ताओं की दूरभाष संबंधित सभी तरह की पुरानी व लंबित शिकायतों पर विचार-विमर्श व निराकरण किया जाएगा।
Updated on:
18 Nov 2018 05:51 pm
Published on:
18 Nov 2018 05:51 pm
