7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer Crime- वारदात… गुजरात से ट्रोला चोरी कर जैसलमेर लाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

जैसलमेर पुलिस को मिली कामयाबी, आठ जने गिरफ्तार, आठ ट्रोले बरामद

3 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

बरामद वाहनों की कीमत लगभग 2 करोड़
जैसलमेर. बाइक चोरी समेत अन्य चोरी की वारदातों को लेकर सवालों के घेरे में बनी जैसलमेर पुलिस ने वर्ष 2018 की शुरूआत में बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुजरात से ट्रोले चोरी कर उन्हें जैसलमेर व अन्य पड़ोसी शहरों में लाकर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों के साथ इतने ही खरीदारों को भी गिरफ्त में लिया है तथा आठ ट्रोले भी बरामद किए हैं।जिनकी कीमत करीब दो करोड़ रुपए आंकी गई है।वैसे इस गिरोह ने एक दर्जन ट्रोले अब तक गुजरात के विभिन्न शहरों से चुराए हैं।पुलिस को यकीन है कि, पूछताछ के बाद उनके बारे में भी पता लगा लिया जाएगा।पुलिस की इस कार्रवाई का खुलासा मंगलवार को जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने शहर कोतवाली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।इस मौके पर अतिरिक्त अधीक्षक जयनारायण मीना, उपअधीक्षक मांगीलाल राठौड़, कोतवाल देरावरसिंह और सीआई जेठाराम भी उपस्थित थे।
जैसलमेर का है चोर गिरोह
चोरी के सभी आरोपित जैसलमेर जिले के निवासी हैं। मुखबिर के जरिए पुलिस को यह सूचना मिली कि जिले में ट्रक-ट्रोला चोर गिरोह सक्रिय है। जो अन्य शहरों से वाहन चोरी कर लाते हैं तथा जिले में बेचते हैं। जिस पर अतिरिक्त अधीक्षक एवं वृताधिकारी के सुपरविजन एवं कोतवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि टीम ने गत सोमवार को जोधपुर मार्गपर रेवंतसिंह की ढाणी के पास एक पीले रंग ट्रोली वाले डम्पर पर एलपीटी 2518 टीसी को रुकवाकर जांच की तो उस पर आरजे 07 जीए 5735 नंबर अंकित थे।चालक मोहम्मद खां उर्फ मोहमद रहीम पुत्र अली खां निवासी रोजाणियों की बस्ती, सम के साथ मेघाराम पुत्र भूराराम मेघवाल निवासी मेघवालों की बस्ती सम, हनीफ खां पुत्र आलम खां निवासी केसुओं की बस्ती, सम एवं खीयां खां पुत्र हुसैन खां निवासी केसुओं की बस्ती, सम वाहन में मौजूद थे। उनके पास वाहन के कागजात नहीं थे। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने कबूल किया कि यह वाहन वे गुजरात से चोरी कर लाए हैं। जिस पर उन्हें थाने लाया गया।

IMAGE CREDIT: patrika

पूछताछ में उगले राज
-पुलिस टीम ने जब पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि इन चारों एवं उनके अन्य साथियों ने मिलकर एक गिरोह बनाया है।
-यह गिरोह गुजरात से बड़े मालवाहक वाहन चोरी कर उनके चैसिस नम्बर बदल देते हैं।
-उन्होंने फर्जी कागजात तैयार कर जैसलमेर जिले में कई लोगों को बेच दिया।
-उनके द्वारा अब तक दर्जनों वाहन गुजरात से चोरी कर जैसलमेर में अलग-अलग लोगों को बेचे गए हैं।

ये चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस ने अब तक 8 डम्पर बरामद किए हैं तथा याकूब खां पुत्र मोहम्मद खां निवासी मंगलियावास, हमीद खां पुत्र इब्राहिम खां निवासी कल्लू की हट्टों ंजैसलमेर, इशाक उर्फ कुण्डे खां पुत्र अकबर खां व ंफतन खां पुत्र मोहम्मद निवासी चौधरिया को गिरफ्तार किया गया। मामले का खुलासा करने वाली टीम में उपनिरीक्षक किशनाराम, अरुण कुमार, सवाईसिंह, सउनि खुशालचंद, नीम्बसिंह, हैड कांस्टेबल प्रेमशंकर, माधोसिंह, भगाराम, मुकेश बीरा और कांस्टेबल दिनेश चारण, गंगासिंह, कंवराजसिंह, भूरसिह, नरेन्द्र, शोभसिंह, भीमरावसिंह शामिल थे।
ऐसे करते थे वाहन चोरी
-गुजरात से बड़े डम्पर चुराने वाले इस गिरोह के पास मास्टर की का स्टॉक था, जिससे वे सडक़ किनारे, घर के बाहर खड़े डम्पर लेकर फरार हो जाते और उन्हें फिर यहां लाकर बेचने का काम करते।
-ऐसे वाहन जोधपुर, चित्तौडगढ़़ आदि शहरों में भी बेचे गए।
-इस गिरोह के खिलाफ अब तक पाली जिले के रानीवाड़ा में वाहन चोरी का एक मामला दर्ज है।
-चोरी गए वाहन 3-4 लाख से लेकर फर्जी कागजात तैयार करवाने के बाद 17 से 20 लाख रुपए तक बेचे गए हैं।
-गिरोह ने अब तक एक दर्जन वाहन गुजरात से चोरी करना स्वीकार किया है।
-ये वाहन गुजरात के अहमदाबाद, गांधीनगर, थराद, मेहसाणा आदि शहरों से चोरी किए गए।