पानी का मितव्ययता से करे उपयोग
नाचना. जलदाय विभाग के अधिकारियों ने नहरी क्षेत्र के ग्रामीणों से मितव्ययता बरतते हुए पानी का खर्च कम करने का आह्वान किया है। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता गणपतसिंह ने बताया कि इन्दिरा गांधी मुख्य नहर में 29 मार्च से नहरबंदी चल रही है, जो 25 अप्रेल तक चलेगी तथा इसके आठ-दस दिन बाद नहर में पानी पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग की ओर से जल का संग्रहण भी किया गया है, लेकिन भीषण गर्मी में पानी की खपत बढ गई है। उन्होंने ग्रामीणों से नहरबंदी के दौरान पानी का दुरुपयोग नहीं करने, मितव्ययता बरतते हुए पानी का खर्च कम करने का आह्वान किया है।