
पुलिस थाना सांगड़ (पत्रिका फोटो)
फतेहगढ़ (जैसलमेर): जैसलमेर जिले के फतेहगढ़ क्षेत्र के छोड़िया गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक निजी कंपनी के कर्मचारी का शव 33 केवी ट्रांसमिशन लाइन के पोल से फंदे पर लटका मिला। राहगीरों और ग्रामीणों की नजर जैसे ही शव पर पड़ी, इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी मौके पर बुलाया। FSL टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिससे मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस जांच में मृतक की पहचान 45 वर्षीय सरभेश्वर सिंह पुत्र विक्रम सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से देहरपुर, जिला मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) का निवासी था। सरभेश्वर क्षेत्र में संचालित जेएसडब्ल्यू कंपनी में कार्यरत था और अपनी पत्नी के साथ यहीं रह रहा था।
मामले में मृतक की पत्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सरभेश्वर पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। इसके अलावा वह शराब का अत्यधिक सेवन भी करने लगे थे। पुलिस पत्नी के बयानों और पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आत्महत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को फतेहगढ़ अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। वहां चिकित्सकों के बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों की सहमति और उपस्थिति में सांगड़ थाना पुलिस, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल फतेहगढ़ की टीम के सहयोग से मृतक का फतेहगढ़ स्थित श्मशान घाट में पूर्ण हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
Updated on:
24 Jul 2026 11:23 am
Published on:
24 Jul 2026 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
