
patrika news
ररम्मत का मंचन आज, राजा भृर्तहरि के किरदार निभाएंगे जैसलमेर के कलाकार
जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले के कलाकार जोधपुर के फलोदी में आयोजित होने वाली रम्मत में मुख्य किरदार निभाएंगे। जैसलमेर शहर के कलाकार कमल आचार्य राजा भृतहरि का और पोकरण के कलाकार मनोज छंगाणी वहां वैश्या का किरदार निभाएंगे। गौरतलब है कि रम्मत जैसलमेर की मुख्य लोक कला है। यहां के उस्तदान कवि तेज ने इसे लिखा था और विगत लंबे अर्से से समय-समय पर इसका मंचन किया जाता है। फलोदी के भैय्यानदी चौक में शनिवार को रम्मत का मंचन होगा। जिसमें भाग लेने के लिए जैसलमेर और पोकरण से रम्मत कलाकार जाएंगे। रम्मत में जैसलमेर के कमल आचार्य राजा भर्तहरि, दीनदयाल व्यास रानी पिंगला, सीताराम व्यास विक्रम, जिनेश हुडिया हलकारा, शांतिलाल छंगाणी कोचवान, ब्रजमोहन व्यास गोरख, प्रकाश व्यास दासी, मृगणी, बड़ी रानी, पोकरण के मनोज छंगाणी वैश्या, नटवर थानवी चाचक बोहरा, सुरेश आचार्य ब्राह्मण, हनुमान ओझा मृग और शंतिलाल पुरोहित बेटी का किरदार निभाएंगे। रम्मत का मंचन उस्ताद भूरदास थानवी व जसराज पुरोहित के सानिध्य में होगा।
Updated on:
20 Apr 2018 08:18 pm
Published on:
21 Apr 2018 06:21 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
