12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CHANGEMAKER CAMPAIGN- मोहनगढ की महिलाओं ने कहा ईमानदार और पढे लिखे युवाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए

स्वच्छ करें राजनीति में महिलाओं ने लिया संकल्प

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

मोहनगढ (जैसलमेर). राजस्थान पत्रिका के महाअभियान चेंजमेकर्स बदलाव के नायक के तहत गुरूवार को स्वच्छ करें राजनीति कार्यक्रम का आयोजन प्रदेष भर में किया गया। इसी के तहत मोहनगढ़ कस्बे में भी महिलाओं द्वारा स्वच्छ करें राजनीति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं द्वारा बढ़ चढकऱ हिस्सा लिया गया। महिलाओं द्वारा स्वच्छ राजनीति के लिए सामूहिक चर्चा की गई। वहीं महिलाओं द्वारा देष की आधी आबादी को राजनीति में बढ़ चढकऱ हिस्सा लेने की बात कही गई। साथ ही महिलाओं को राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करने के लिए एक दूसरे को कहा गया। इस दौरान उपस्थित महिलाओं द्वारा परिचर्चा के बाद स्वच्छ करें राजनीति के लिए संकल्प लिया गया। जिसमें महिलाओं द्वारा संकल्प लिया गया कि मैं स्वच्छ राजनीति के लिए खुद सक्रिय होकर अन्य को भी प्रेरित करूंगी। मैं राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आगे बढ़ाने में सहयोग करूंगी। मैं आपराधिक अतीत वाले, भ्रष्ट और अनैतिक राजनीतिज्ञों का साथ कभी नहीं दूंगी।

IMAGE CREDIT: patrika

संकल्प से साथ ही महिलाओं ने कहा कि अभी तक इस क्षेत्र में महिलाओं में जागृति नहीं आई है। इसके लिए महिलाओं को जागृत करना आवष्यक है। साथ ही स्वच्छ छवि वाले उ मीदवार को ही इस बार वोट दिया जाएगा। उ मीदवार में देष विकास में सहयोग करने के लिए कटिबद्ध हो उसे ही चुना जाएगा। इस दौरान अंजना लोहिया द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्वच्छ करें राजनीति की शपथ दिलाई गई। स्वच्छ करें राजनीति कार्यक्रम में एडवोकेट गौरी खत्री, ललिता गर्ग, उषा सारस्वत, द्रोपदी वर्मा, खेतू बारूपाल, कान्ता जयपाल, समधा देवी, जतु देवी, मगी देवी, कमला, जेठी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।


युवाओं को मौका देना होगा
भष्ट राजनीतिज्ञ तो कभी नहीं चाहेंगे की युवा या कोई अच्छा व्यक्ति राजनीति में आए इसके लिए युवाओं को ही पहल करनी होगी और तैयारी कर राजनीति में उतरना होगा। सरकार को भी यह चाहिए कि वह युवाओं को जैसे अन्य क्षेत्र के लिए तैयार करती है वैसे ही राजनीति के लिए भी तैयार करे।

राजनीति में एक ही परिवार या एक व्यक्ति को बार.बार भाग्य आजमाने का मौका मिलता है।राजनीति में अच्छे व्यक्ति इसीलिए ही नहीं आते कि सभी को समान मौका नहीं मिलता। इससे अच्छे और पढ़े.लिखे लोग अन्य क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं। इसलिए ऐसा कानून बनना चाहिए कि राजनीति में अपराधी किस्म के लोग नहीं आ पाएं।

IMAGE CREDIT: patrika