6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बारिश व ओलावृष्टि से हुई 150 से अधिक भेड़ों की मौत !

नोएडा

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 19 Mar 2017, 8:53 PM IST

pokaran me  rain

pokaran me rain

पोकरण. क्षेत्र में शनिवार की रात्रि में हुई बारिश व ओलावृष्टि से गांवों में खुले स्थान पर बैठी भेड़ बकरियों, गायों, जंगली पशुओं व पक्षियों की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार शनिवार की मध्यरात्रि बाद हुई तेज बारिश व ओलावृष्टि से विरमदेवरा, सूजासर, एकां, फलसूण्ड, भुर्जगढ, खेलाना, प्रतापपुरा आदि गांवों में 150 से अधिक भेड़ बकरियों की मौत हो गई है। तहसीलदार नारायणगिरी ने बताया कि एकां व विरमदेवरा में बीती रात हुई बारिश से खुले मैदान में बैठी करीब एक दर्जन भेड़ बकरियों व एक गाय व दो बछड़ों की मौत हो गई। (का.सं.)

फलसूण्ड क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार की रात्रि में हुई तूफानी बारिश व ओलावृष्टि पशुपालकों के लिए आफत बनकर आई। क्षेत्र में बारिश व ओलावृष्टि के कारण 100 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि में क्षेत्र में तेज हवाओं व तूफान के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई। क्षेत्र में बारिश के कारण भेड़ों की अकाल मौत हो गई। भुर्जगढ के कालूसिंह की 35, मदुरासर के लतीफखां की 30, चांदनी मेघासर के देवाराम की 10, रेंवताराम की 10, सवाईराम की आठ, मालकोट राजगढ के बच्चूखां की 15 भेड़ों की मौत हो गई। जिससे पशुपालकों के चेहरों पर चिंता की लकीरें उभरने लगी है।

करवाया पोस्टमार्टम

बारिश व ओलावृष्टि के कारण हुई भेड़ों की मौत की सूचना मिलने पर तहसीलदार पुखराज भार्गव व पशु चिकित्साधिकारी डॉ.ईश्वरचंद शिंडे मौके पर पहुंचे। उन्होंने अलग-अलग गांवों में जाकर हुई भेड़ों की मौत की जानकारी ली। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने मृत भेड़ों के शवों का पोस्टमार्टम किया तथा रिपोर्ट तैयार की। पशुपालकों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।