8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaisalmer- सांसद ने संचालित योजनाओं के लिए अधिकारियों को कहा कुछ ऐसा कि हो गई…

संचालित योजनाओं का प्रभावी ढंग से संचालन कर करें जिले का विकास: सांसद -दिशा की बैठक में योजनाओं की समीक्षा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 8 Dec 2017, 1:34 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

जैसलमेर. जैसलमेर-बाडमेर सांसद सोनाराम चौधरी ने जिलाधिकारियों की बैठक में जिम्मेदारों को सरहदी जैसलमेर जिले में संचालित योजनाओं को संचालित करने और इसका लाभ आमजन तक पहुंचे इसके लिए कुछ सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि जब तक योजनाएं आमजन तक नहीं पहुंचेगी तब तक योजनाओं का कोई औचित्य नहीं है। ऐसे में उन्होंने योजनाओं का प्रचार करने और विभाग को मिलने वाले आवेदनों का त्वरित निस्ता़रण़़ कर आमजन हो राहत दिलाने का सुझाव दिया। जैसलमेर बाडमेर के सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा है कि केन्द्र सराकर द्वारा संचालित योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि अर्जित कर जिले का चहुंमुखी विकास करें। उन्होंनें अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को केन्द्र की संचालित योजनाओं की प्रभावी मॉनेटरिंग करने पर जोर दिया। उन्होंंने योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें, इसकी भी हिदायत दी। सांसद चौधरी गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक को संबोधित कर रहें थे। बैठक में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना, पंचायत समिति जैसलमेर प्रधान अमरदीन, सांकड़ा प्रधान अमतुल्ला मेहर, समिति सदस्य डॉ. रामजीराम, चतुरारात प्रजापत, केवलराम के साथ ही जिलाधिकारी उपस्थित थे।

IMAGE CREDIT: patrika

आवासों का निर्माण समय पर करावें
सांसद चौधरी ने बैठक में महानरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, बीएडीपी, पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के साथ ही अन्य केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने महानरेगा में अधिक से अधिक श्रमिक को रोजगार उपलब्ध करानेे पर जोर दिया, वहीं प्रधानमंत्री आवास योजनाओं में आवास निर्माण के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराने की बात कही।


बेहतर हो योजनाओं की मॉनेटरिंग

इस मौके पर सांसद चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से दूर-दराज तथा सीमावर्ती इलाकों के विकास तथा बुनियादी सुविधाओं के लिए बड़ी राशि खर्च की जा रही है, लेकिन इसका लाभ सुनिष्चित करने के लिए जनप्रतिनिधियों तथा सरकारी अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी अतिआवश्यक है। उन्होंने कहा कि बेहतर मॉनेटरिंग के लिए केन्द्र सरकार ने क्षेत्रीय सांसद की अध्यक्षता में दिशा का गठन किया है, जो केन्द्र की सभी योजना के संचालन पर बारीकी से नजर रखेगी।