
Patrika news
बाइक रपटने से एक घायल
लाठी(जैसलमेर). क्षेत्र के धोलिया गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्मित गति अवरोधक पर बाइक रपटने से एक युवक घायल हो गया। गौरतलब है कि पोकरण निवासी दमाराम (32) पुत्र गिरधारीराम कुम्हार शुक्रवार की रात्रि में बाइक से जैसलमेर से पोकरण की तरफ जा रहा था। इसी दौरान धोलिया गांव में निर्मित गति अवरोधक अचानक संतुलन बिगड़ गया तथा बाइक रपट गई। जिससे युवक गिरकर घायल हो गया। यहां उपस्थित श्रवण पूनिया, अमृत मांजू, मांगीलाल, शीशपाल, पप्सा मांजू, अशोक गोदारा घायल को लेकर तत्काल स्थानीय राजकीय अस्पताल आए। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
Published on:
27 May 2018 09:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
