
patrika news
जैसलमेर. मोहनगढ़ नहरी क्षेत्र में रात को को बाड़े में बंद 150 भेड़ों को आवार श्वानों ने शिकार बना लिया। इनमें से छोटी-बड़ी करीब 100 भैड़ों की मौत हो गई। इसको लेकर पीडि़त पशुपालक भोमसिंह पुत्र शैतानसिंह राजपूत निवासी चांदसर हाल निवासी 48 एसबीएस ने पुलिस थाना मोहनगढ़ में रिपोर्ट पेशकर बताया कि रविवार रात को वह घर से कुछ दूरी पर बने बाड़े में भेड़ों को बंद कर घर खाना खाने के लिए गया था। रात करीब 11 बजे वापस आया तो बाड़े से तीन-चार आवार श्वान बाहर निकले। इन्होंने करीब 100 भेड़ों को मार दिया तथा कई अन्य को घायल कर दिया। इससे उसे करीब पांच लाख रुपए का नुकसान हो गया। वहीं कमाई का जरिया भी खत्म हो गया।
Published on:
09 Jan 2018 08:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
