9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Recall2017 Jaisalmer News- नव वर्ष से पूर्व गुलजार हुई परमाणु नगरी

-पत्रिका की मुहिम से बनी सकारात्मक स्थिति-जगे जिम्मेदार तो सहयोग के लिए प्रबुद्धजनों ने बढ़ाए कदम

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

पोकरण. नववर्ष से पूर्व परमाणु नगरी सैलानियों से गुलजार नजर आ रही है। पर्यटन स्थलों पर देसी-विदेशी पर्यटकों की आवक से हर कोई उत्साहित है। राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए गए अभियान के बाद यह सुखद स्थिति बनी है। गौरतलब है कि पोकरण के ऐतिहासिक, सामरिक, पर्यटन, कला एवं संस्कृति के महत्व को देखते हुए इसे पर्यटन नगरी बनाए जाने को लेकर राजस्थान पत्रिका की ओर से लगातार चलाए गए अभियान का असर अब देखने को मिल रहा है। यहां देशी विदेशी पर्यटकों की आवक में इजाफा हुआ है, तो दूसरी तरफ जिम्मेदारों की ओर से पोकरण को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने व यहां के पर्यटन व्यवसाय को बढावा देने के लिए प्रयास शुरू किए गए। यहां लाल पत्थर से निर्मित सुंदर फोर्ट, राजप्रसाद, मंगल निवास, झरोखेदार कलात्मक हवेलियों, पहाड़ी पर निर्मित ऐतिहासिक व कलात्मक छतरियों, बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ महाराज क आश्रम, भैरव राक्षस गुफा, यहां के सरोवर, दक्षिणी भारत शैली से निर्मित कलात्मक जैन मंदिर, कैलाश टैकरी, धर्मकुण्डा आदि को निहारने के लिए सैलानियों ने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। पत्रिका में अभियान प्रकाशन के बाद नगरपरिषद ने सौन्दर्यकरण की योजना तैयार कर कवायद शुरू की तो जनप्रतिनिधियों व मौजीज लोगों ने भी कदम बढ़ाए हैं।
उच्च स्तर से करवाएंगे प्रयास
राजस्थान पत्रिका की ओर से पोकरण को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने के लिए चलाया गया अभियान पोकरण को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस संबंध में मंत्रियों व पर्यटन से जुड़े उच्चाधिकारियों के माध्यम से पोकरण को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
-शैतानसिंह राठौड़, क्षेत्रीय विधायक, पोकरण।

IMAGE CREDIT: patrika

हम भी करेंगे सहयोग
पूर्व में पर्यटन विभाग के सहयोग से पोकरण मरु महोत्सव आयोजित किए गए थे। जिसमें नगरपालिका की ओर से सहयोग दिया गया था। भविष्य में भी पर्यटन विभाग की ओर से ऐसे आयोजन किए जाते है, तो नगरपालिका की ओर से हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। पोकरण को पर्यटनस्थल के रूप में पहचान व पर्यटन व्यवसाय को बढावा मिले, इसके लिए यहां के पर्यटन स्थलों के महत्व, उनके चित्र व पत्रिका में प्रकाशित समाचारों की प्रतियों के साथ नगरपालिका की ओर से बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव लेकर राज्य सरकार को भिजवाए जाएंगे
-आनंदीलाल गुचिया, अध्यक्ष नगरपालिका, पोकरण।


सकारात्मक पहल
नई पहचान दिलाने काविश्व विख्यात परमाणु नगरी पोकरण को पर्यटनस्थल के रूप में एक नई पहचान मिले, पोकरण मरु महोत्सव पुन: शुरू हो व यहां के ऐतिहासिक स्थल पर्यटनस्थल के रूप में विकसित हो, इसके लिए पत्रिका की ओर से चलाई गई मुहिम एक सकारात्मक पहल है। राज्य सरकार व प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित कर पोकरण मरु महोत्सव को शुरू करने व पोकरण को पर्यटनस्थल के रूप में नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे। यदि नगरपालिका की ओर से राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाए जाते है, तो सरकारी स्तर पर पर्यटन स्थलों को विकसित करने व मरु महोत्सव को शुरू करने के लिए कार्यवाही की जाएगी।
-जुगलकिशोर व्यास, जिलाध्यक्ष भाजपा, पोकरण।