
खबरदार । अवैध शराब तस्करों के खिलाफ ये क्या करने जा रही है पुलिस ?,जानिए पूरी खबर
जैसलमेर. चुनावों में बड़े पैमाने पर बहने वाली अवैध शराब की प्रभावी रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। राजस्थान पत्रिका की ओर से चलाए गए अभियान ‘रोकनी होगी रेगिस्तान में मदिरा की धारा’ के अंतर्गत सिलसिलेवार प्रकाशित समाचारों के बाद यह सुखद स्थिति बनी हैै। पत्रिका ने अवैध शराब की बड़ी समस्या की विभिन्न परतों को उखाड़ते हुए सिलसिलेवार खबरों का प्रकाशन किया था। इस दौरान पंजाब-हरियाणा से जैसलमेर होकर गुजरात अवैध शराब भेजे जाने, सरहदी जिले में गैर कानूनी रूप से मदिरा का परिवहन बढऩे, चुनाव से पहले तस्करी को रोकने में आ रही चुनौती, ट्रकों में शराब की खेप और लग्जरी वाहनों से एस्कॉर्टिंग, पुलिस स्टेशनों की दूरी व संसाधनों की कमी से हो रही शराब तस्करों की मौज, नहरी क्षेत्र में दूर-दूर तक पुलिस महकमे की नहीं हो रही निगरानी, रोक के बावजूद रात आठ बजे के बाद धड़ल्ले से बिक रही शराब और सरहदी व नहरी क्षेत्रों में प्रस्तावित पुलिस चौकियां नहीं खोलने से निगरानी में आ रही दिक्कतों के संबंध में अवगत कराया था। अभियान के बाद
हरकत में आते हुए जि मेदार विभाग ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर खास तौर पर प्रबंध किए हैं।
शराब तस्करी पर नकेल
पुलिस की ओर से जिले के विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग समय पर अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी करवाई जा रही है, ताकि शराब तस्कर चाहे किसी भी समय अवैध शराब से भरा वाहन लेकर निकले, तो उसकी धरपकड़ की जा सके। पत्रिका की ओर से रात 8 बजे के बाद भी शराब की दुकानें खुली रखने पपर कार्रवाई शुरू की गई हैै। जिले भर में इसके बाद भी दुकानों से चोर दरवाजों से शराब की धड़ल्ले से हो रही बिक्री को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक ने ाुद कमान संभाल ली है। उन्होंने सभी थानाधिकारियों को संबंधित क्षेत्र में रात 8 बजे के बाद शराब बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा हैै।
पुलिस ने यह किए प्रबंध
-जिले भर में शराब तस्करी की रोकथाम के लिए नफरी में इजाफा कर बढ़ाई नाकाबंदी।
-जिला प्रशासन की ओर से सुझाए गए स्टेटिक पॉइंट पर 12 नव बर से शुरू होगा काम।
- जिला पुलिस ने तत्काल सूचना प्राप्त करने के लिए मुखबिरों को किया तैनात।
-नाकाबंदी के दौरान संदेह होन पर वाहनों की ली जा रही तलाशी
-पुलिस मोबाइल पार्टियों की सं या में भी की गई है बढ़ोतरी
-सेक्टर मजिस्टे्रट के साथ पुलिस दल कर रहे क्षेत्र का भ्रमण
पंजाब-हरियाणा से जैसलमेर होकर गुजरात भेजी ा रही अवैध शराब, दिनांक १४ अक्टूबर, पेज सं या १५
-ट्रकों में शराब की खेप और लग्जरी वाहनों से एस्कॉर्टिंग, दिनांक १७ अक्टूबर, पेज सं या१५
-शटर बंद, तो खिडक़ी से उपलब्ध, दिनांक २० अक्टूबर, पेज सं या २१
-प्रस्तावित ही रह गई पुलिस चौकियां, कैसे रुकेगी तस्करी, २१ अक्टूबर, १३
पुलिस अलर्ट मोड पर
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से सावचेत है और सभी प्रकार के आवष्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। जहां से इस संबंध में सूचनाएं मिलती है, वहां तत्काल कार्रवाई की जाती है।
-जगदीशचंद्र शर्मा, जिला पुलिस अधीक्षक, जैसलमेर
Published on:
31 Oct 2018 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
