5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaisalmer Crime news- पुलिस डायरी- छोटी खबरें, बड़ी वारदाते, जानिए क्राइम से जुड़े समाचार

जैसलमेर जिले से क्राइम की चार खबरें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 12 Sep 2017, 8:57 PM IST

Jaisalmer patrika

जैसलमेर जिले से क्राइम कीखबरें

तेज गति से वाहन चलाने व दुर्घटनाकारित करने पर मामला दर्ज
फलसूण्ड क्षेत्र में निजी बस संचालक, मालवाहक बाल वाहिनी मालिक व चालक के विरुद्ध तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने तथा दुर्घटनाकारित करने पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार थानाधिकारी गिरधरसिंह राठौड़ ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि क्षेत्र में संचालित निजी विद्यालयों के संचालकों को कई बार बुलाकर बैठकें आयोजित की गई तथा परिवहन विभाग के नियमों का पालन करने, ओवरलोड वाहन नहीं चलाने, बच्चों को बाल वाहिनी में ही ले जाने के लिए हिदायत दी गई, लेकिन निजी विद्यालय संचालक नहीं मान रहे है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व भीखोड़ाई गांव में चामुण्डा पब्लिक स्कूल संचालक गंगाराम व मालवाहक पिकअप गाड़ी मालिक इलमदीन पुत्र माणकखां ने गाड़ी मजीदखां पुत्र जमुखां को पिकअप में क्षमता से अधिक छात्र छात्राओं को भरकर रवाना किया। जिसमें 40 बच्चे भरे हुए थे। वाहन चालक मजीदखां ने तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए वाहन को दुर्घटनाग्रस्त कर दिया। गनीमत रही कि बच्चों को मामूली चोटें ही लगी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विद्यालय में चोरी का मामला दर्ज
पोकरण क्षेत्रके जैमला गांव में रविवार की रात्रि में हुई चोरी पर सांकड़ा पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार राजकीय प्राथमिक विद्यालय बप्पी की ढाणी जैमला की प्रधानाध्यापिका दुर्गा पालीवाल ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि सोमवार को सुबह करीब आठ बजे वह विद्यालय पहुंची, तो विद्यालय की रसोई व भण्डार कक्ष के ताले टूटे हुए थे। जब उसने अंदर जाकर देखा, तो भण्डार का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। जिस पर उन्होंने आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों को बुलाया। उन्होंने रसोई में सामान संभाला, तो यहां रखी दो गैस टंकी, एक गैस चूल्हा नहीं था, जो कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

IMAGE CREDIT: patrika

उपनिवेशन विभाग ने अभियान चलाकर किया अवैध काश्त को नष्ट
मोहनगढ़ उपनिवेशन विभाग की ओर से इन दिनों अवैध रूप से बीजी कई फसलों को नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
अवैध रूप से बीजी गई फसलों को नष्ट करने के लिए उपनिवेशन तहसील मोहनगढ़ -2 के नायब तहसीलदार हाबूलाल मीणा के नेतृत्व में शनिवार व रविवार को अवकाश के दिन भी विशेष अभियान चलाया गया। आवारा पशुओं को खेत में छोडक़र फसलों को नष्ट करने की कार्यवाही की गई। फसलों के नष्टीकरण के दौरान नरपतसिंह आईएलआर, सवाई सिंह ऑफिस कानूनगो, राजेश खोरवाल पटवारी, राजकुमार मीणा पटवारी के अलावा पुलिस जाब्ता भी मौजूद रहा। नायब तहसीलदार हाबूलाल मीणा ने बताया कि उपायुक्त उपनिवेशन जैसलमेर मोहनदान रतनू के मार्गदर्शन पर अवैध रूप से काश्त की गई फसलों को नष्ट करने की कार्यवाही की गई। मुरब्बे के चारों तरफ की गई तारबंदी व पट्टियों को हटाकर पशुओं को खेत में छोड़ा गया। पशुओं द्वारा खड़ी फसलों को नष्ट किया गया।

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
फतेहगढ़ उपखंड क्षेत्र के सांगड़ पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी मूलाराम चौधरी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मेहराजोत गांव में दबिश देकर रुगनाथसिंह पुत्र विजयसिंह राजपूत के कब्जे में 132 पव्वे व 24 बोतल बीयर बरामद कर उसे गिरफ्तार किया।