22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- नाले का पानी पहुंच रहा नलों में और घरों का शुद्ध पानी जा रहा यहां…

- नाले में पाइपलाइन टूटने से बनी स्थिति, कॉलोनी में हो रही गंदे पानी की आपूर्ति

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

Patrika news

शुद्ध पानी नाले में, अशुद्ध पानी आ रहा घरों में
पोकरण (जैसलमेर). नाले से होकर निकल रही शुद्ध पेयजल लाइन में लीकेज आने से घरों में शुद्ध पानी की बजाए अशुद्ध पानी की आपूर्ति हो रही है, वहीं लीकेज से शुद्ध पानी व्यर्थ बह रहा है। जानकारी के अनुसार आपूर्ति बंद होने के दौरान लीकेज पाइप लाइन में नाले का गंदा पानी रिसकर चला जाता है। जिससे सप्लाई के समय गंदा पानी भी शुद्ध पानी के साथ मिलने से घरों में दूषित पेयजल की आपूर्ति होती है।
यहां मिश्रित हो रहा दूषित पानी
जैसलमेर रोड स्थित मदरसे के पास पुलिए के नीचे लगाई गई जलदाय विभाग की पाइपलाइन टूट जाने से शुद्ध पानी व्यर्थ बह रहा है। जबकि पुलिए के नीचे गंदे पानी के नाले में लगाई गई इस पाइपलाइन से लोगों के घरो में गंदा पानी आपूर्ति हो रहा है। जिससे बीमारियां होने का खतरा बढ गया है। जलदाय विभाग की ओर से वर्षों पूर्व मदरसे के पास निर्मित पुलिए के नीचे स्थित गंदे पानी के नाले के अंदर से तीन-चार इंच की पाइपलाइन लगाई गई है। यह पाइपलाइन आगे रामदेव कॉलोनी तक लगाई गई है।

IMAGE CREDIT: patrika

कॉलोनियों में हो रही दूषित पानी की आपूर्ति
गत कई दिनों से पाइपलाइन टूट जाने के कारण उसमें नाले का गंदा पानी घुस जाने से रामदेव कॉलोनी में घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। जिसको लेकर कॉलोनीवासियों की ओर से गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर कई बार जलदाय विभाग को शिकायत की गई, लेकिन गंदे पानी की आपूर्ति का कारण पकड़ में नहीं आया, लेकिन रविवार को रामदेव कॉलोनी के लिए जलापूर्ति अधिक दूषित थी और नाले से भी पानी अधिक मात्रा में व्यर्थ बह रहा था। इस पर इसकी सूचना जलदाय विभाग के कर्मचारियों को दी गई।
ऐसे पकड़ में आई बीमारी
गौरतलब है कि गंदे पानी के नाले के अंदर टूटी हुई पाइपलाइन से शुद्ध पानी बहने के बाद घरों में दूषित पानी की बीमारी पकड़ में आई। यहां करीब दो घंटे तक शुद्ध पानी व्यर्थ बहता रहा, लेकिन जलदाय विभाग की ओर से उसे देर शाम तक न तो बंद किया गया और न ही टूटी पाइपलाइन को ठीक किया गया। कॉलोनी वासियों ने बताया कि गत कई दिनों से उनके घरों में गंदे व बदबूदार पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिससे उन्हें परेशानी होती रही और गंदे पानी के सेवन से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। रविवार की शाम टूटी पाइपलाइन की जानकारी मिलने पर उनकी ओर से जलदाय विभाग कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई, लेकिन देर शाम तक भी कोई कर्मचारी पाइपलाइन ठीक करने के लिए नहीं पहुंचा।

IMAGE CREDIT: patrika