
patrika news
-मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन
बूथ कार्यकर्ता ही जीत का आधार : पांडे
- जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे कार्यकर्ता
जैसलमेर पत्रिका . स्थानीय भाटिया बेरा में गुरुवार को जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र के लिए मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम व प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद भार्गव ने बताया कि इसमें जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र की 82 ग्राम पंचायतों के 190 ग्राम मुखिया व शहरी इलाकों के 35 वार्डों के 70 मुखियाओं के साथ 343 मतदान केंद्रों के 1200 मतदाता अभिकर्ता व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि व राजस्थान कांग्रेस े प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि पार्टी की हार व जीत बूथ कार्यकर्ता तय करते हैं। ऐसे में उनका सम्मान आवश्यक है। सचिव व सहप्रभारी विवेक बंसल ने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए हर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को बूथ पर ले जाने की बात कही। पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की बात की। गणेश पांडे ने बूथ स्तर की बारीकियों से अवगत करवाया।
कार्यक्रम में अजमेर सांसद रघु शर्मा, जिला समन्वयक खुशवीरसिंह, जिला प्रभारी व पीसीसी उपाध्यक्ष हीरालाल विश्नोई, पीसीसी महासचिव पुखराज पराशर, जैसलमेर विधानसभा समन्वयक भरत व पीसीसी सचिव रूपाराम के साथ पूर्व विधायक गोवर्धन कल्ला, उम्मेदसिंह तंवर, सुनीता भाटी, अंजना मेघवाल, जनक सिंहभाटी, मूलाराम चौधरी, सुमार खां, गिरीश व्यास व तगाराम मेघवाल ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन उम्मेद आचार्य ने किया।
ये थे उपस्थित
सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हीरालाल विश्रोई, महासचिव पुखराज पाराशर, सुनीता भाटी, सचिव करणसिंह उचियारड़ा, गिरीराज गर्ग, नगरपालिका अध्यक्ष आनंदीलाल गुचिया, संाकड़ा प्रधान अमतुल्लाह मेहर, जैसलमेर प्रधान अमरदीन फकीर, पोकरण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित, सांकड़ा अध्यक्ष चेतनराम मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Published on:
25 May 2018 11:47 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
