इसलिए बढ़ रही हिमाकत: सड़कें अच्छी होने से शराब परिवहन करने वाले वाहन फर्राटे से दौड़ते हैं और रास्ते में थानों की आपस की दूरियां अधिक होने का भी तस्करों को लाभ मिल जाता है। सरहदी क्षेत्रों में नहर आने के बाद सडक़, बिजली जैसी सुविधाओं में इजाफा हुआ है, जो दुर्भाग्य से यह सुविधाएं तस्करों के काम को आसान बना रही है। सूत्र बताते हैं कि गुजरात में शराब के तलबगारों को दिल्ली, जयपुर-उदयपुर निर्मित शराब की बजाय पंजाब, हरियाणा निर्मित शराब ज्यादा पसंद की जाती है। तस्कर पंजाब- हरियाणा से टर्बो में भरकर अवैध शराब गंगानगर, बीकानेर, फलौदी, पोकरण, सांकड़ा, फलसूंड के रास्ते से बाड़मेर जिले से सांचौर होते हुए गुजरात सीमा में प्रवेश कर जाते हैं।