13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर: रामदेवरा में 742वें भादवा मेले की हुई शुरुआत, बाबा रामदेवजी के दर्शन के लिए खास इंतजाम

रामदेवरा में बाबा रामदेवजी का 642वां भादवा मेला शुरू हो चुका है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, पानी, बिजली और सफाई समेत कई खास इंतजाम किए गए हैं।
2 min read
Google source verification
jaisalmer ramdevra mela

बाबा रामदेव की समाधि पर तड़के 3 बजे अभिषेक के साथ शुरू हुआ 742वां भादवा मेला (Photo-Patrika)

जैसलमेर। रामदेवरा में लोकदेवता बाबा रामदेवजी का 742वां भादवा मेला आज से शुरू हो गया है। मेले में बाबा के दर्शन के लिए देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। दर्शन के लिए कतार व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, बिजली, सफाई और चिकित्सा सुविधाओं पर खास ध्यान दिया गया है। वहीं, मेले में पुलिस बल भी तैनात रहेगा।

देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचे

सुबह भोग आरती के बाद बाबा की समाधि पर स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठित किया गया। मेले के आगाज के साथ ही देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामदेवरा पहुंचे। मुख्य बाजार समेत मंदिर के आसपास के इलाकों में इतनी भीड़ रही कि कई जगह पैर रखने तक की जगह नहीं बची। हालांकि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच कुछ जगहों पर कतार व्यवस्था प्रभावित हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

श्रद्धालुओं के आगे निकलने की कोशिश से बढ़ी परेशानी

दर्शन के लिए बनाई गई कतार में अनुशासन बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया। कुछ श्रद्धालु कतार के बीच से आगे जाने की कोशिश करते नजर आए। इससे लाइन की गति प्रभावित हुई और पीछे खड़े श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ती गई। भीड़ के दबाव के बीच कई स्थानों पर व्यवस्था संभालने में भी दिक्कतें सामने आईं।

सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। कतारों पर नजर रखने के साथ सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

श्रद्धालुओं के लिए किए गए खास इंतजाम

मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। बड़े वाहन, छोटे वाहन और दुपहिया वाहनों की पार्किंग अलग रखी गई है। इन जगहों पर यात्रियों के लिए टेंट और ठंडे पानी की सुविधा भी रहेगी। मेला क्षेत्र में अस्थायी और चल शौचालय भी लगाए गए हैं। वहीं, बिजली व्यवस्था सुचारु रखने के लिए नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं और एक ट्रांसफॉर्मर को आपात स्थिति के लिए रिजर्व रखा गया है। रामसरोवर पर मास्क लाइट की व्यवस्था भी की गई है। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन में बांटकर प्रत्येक जोन में सफाईकर्मियों की टीम तैनात की गई है, जो मेले के दौरान लगातार सफाई व्यवस्था संभालेगी।