25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bikaner / दशरथ ने चलाया तीर लगा श्रवण को, पिता ने दिया श्राप

दशरथ ने चलाया तीर लगा श्रवण को, पिता ने दिया श्राप

-जैसलमेर में रामलीला का मंचन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 3 Oct 2016, 10:02 PM IST

Ramlila staged -jaslmer

Ramlila staged -jaslmer

जैसलमेर. जैसलमेर के इगांनप रामलीला मैदान में चल रहे रामलीला मंचन में दर्शक भाव विभोर हो गए। रविवार रात को दशरथ दरबार के दृश्यों का मंचन किया गया, जिसमें दशरथ ने प्रजा को जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति दिलाने का वादा किया। इस दौरान दशरथ की ओर से भ्रम में श्रवण को तीर लगने का मार्मिक दृश्य के मंचन ने दर्शकों को विभोर कर दिया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नरपत चौधरी ने बताया कि रामलीला में श्रवण का किरदार जितेन्द्र कुमार व दशरथ का किरदार सतीश प्रभाकर ने निभाया। इसके साथ ही मारिच व सुबोध की भूमिका गोरखाराम व प्रदीपसिंह ने निभाई। रामलीला में राम जन्म का मंचन किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में सीता का स्वयंवर का आयोजन किया जाएगा। रामलीला में राम का किरदार ओमनाथ व सीता का किरदार रोहित भट्ट निभा रहे है।