2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सत्संग प्रवचन एवं भजन संकीर्तन कार्यक्रम का आगाज

ईश्वर दर्शन ही है मानव जीवन का लक्ष्य ’

2 min read
Google source verification
jaisalmer

सत्संग प्रवचन एवं भजन संकीर्तन कार्यक्रम का आगाज

जैसलमेर. दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से तीन दिवसीय सत्संग प्रवचन एवं भजन संकीर्तन कार्यक्रम कालेडूंगर राय मंदिर हड्डा जैसलमेर में आरंभ हुआ। कथा के पहले दिन आशुतोष महाराज की शिष्या साध्वी सिद्ध योगा भारती ने मानव जीवन की सार्थकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानव जीवन बड़े भाग्य से मिलता है और इस तन की महानता सारे ग्रंथ गाते हैं। जीवन में ही ईश्वर प्राप्ति की जा सकती है, जैसे स्वामी विवेकानंद ने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस के माध्यम से प्राप्त किया था। उन्होंने बताया कि मानव जीवन का परम लक्ष्य ईश्वर की ही प्राप्ति करना है। ईश्वर को प्राप्त करके ही जीवात्मा परम शांति को प्राप्त कर सकता है, मगर सच्ची भक्ति का शाश्वत ज्ञान नहीं होने से माया रुपी संसार के दलदल में वह फंसता चला जाता है। जीवन में परमात्मा का ज्ञान नहीं, परमात्मा की भक्ति नहीं तो उसका जीवन निरर्थक माना जाता है। इंसान के मन का खालीपन तब तक दूर नहीं हो सकता जब तक कि वो एक सद्गुरु की शरण को प्राप्त कर ईश्वर को प्राप्त नहीं कर लेता। गुरु जीवन में ना मिले तो जीवन कभी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकता।

तीसरे दिन हुए दो सेमीफाइनल मुकाबले
पोकरण. कस्बे में चल रही शाकद्विपीय टेनिस बॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। शाकद्ीपीय ब्राह्मण विकास समिति के जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि तीसरे दिन शनिवार को बाबूलाल शर्मा, अशोक शर्मा, किशोर शर्मा, दिनेश शर्मा के आतिथ्य में मैच खेले गए। उन्होंने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच लाडनू व मेड़ता के बीच हुआ। जिसमें लाडनू ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में कृष्ण मुरारी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा सेमीफाइनल मैच पोकरण ए व पोकरण बी की टीम के बीच खेला गया, जिसमें पोकरण ‘ए’ की टीम ने जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के दौरान अजय व्यास व बसंत सोनी ने अंपायरिंग की। इस मैच में दीपक शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला पोकरण ‘ए’ व लाडनू की टीमों के बीच खेला जाएगा।