मोहनगढ .15 राजपूत रेजिमेन्ट के अमर शहीद लांस नायक राजेन्द्र सिंह भाटी को भारतीय थल सेना द्वारा मरणोपरांत उनके शौर्य को देखकर सेना मेडल से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। जिसकी सूचना सेना के अधिकारियों द्वारा मोबाईल के माध्यम से परिजनों को दी गई। अमर शहीद लांस नायक राजेन्द्र सिंह भाटी को सेना द्वारा सेना मेडल देने की जानकारी ग्रामीणों को मिलने पर एक दूसरे को बधाई देते नजर आए। ग्रामीणों में काफी खुशी देखने को मिली। इस संबंध में शहीद के परिजनों समुन्द्र सिंह सत्ता, स्वरूप सिंह सत्ता आदि ने बताया कि जम्मु कश्मीर के रामबन स्थित 15 राजपूत रेडिमेन्ट के अधिकारियों ने सूचना दी कि शहीद लांस नायक राजेन्द्र सिंह भाटी को मरणोपरांत सेना मेडल दिया जा रहा है। यह सूचना मोबाईल के माध्यम से दी गई।