
Patrika news
राज्यस्तरीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले
जैसलमेर. जैसलमेर सीमावर्ती जैसलमेर जिला मुख्यालय पर राजस्थान बास्केटबॉल अकेडमी जैसलमेर की ओर से जिला प्रशासन, नगरपरिषद और श्यामलाल गहलोत स्मृति संस्थान के सहयोग से चल रही 35 वीं राज्य स्तरीय यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में खेले जा रहे मैचों में रोमांच चरम पर है।। आयोजन समिति के अध्यक्ष आशाराम मूलचंदानी ने बताया कि गुरुवार देर रात तक रोमांचक मुकाबले आयोजित हुई, जिसमें जैसलमेर ने गंगानगर, कोटा ने बारां, उदयपुर ने पाली, सवाई माधोपुर ने दौसा, अजमेर ने भीलवाड़ा, अलवर ने चुरू तथा नागौर ने सिरोही को कड़े मुकाबले में हराया। इसी तरह बालिका वर्ग में जयपुर अकादमी ने जैसलमेर कोएबारां ने जोधपुर , दौसा ने सिरोहीएसीकर ने चित्तौड़, नागौर ने गंगानगर, उदयपुर ने कोटा, राजसमंद ने सवाई माधोपुरएतथा अलवर ने हनुमानगढ़ को रोमांचक मुकाबले में हराया।
जिला खेल अधिकारी लक्ष्मणसिंह तंवर ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रात:कालीन सत्र में बालक वर्ग में खेले गए मैचों में जैसलमेर अकेडमी ने कोटा को 26 के मुकाबले 62 अंकों से हरा धमाकेदार जीत दर्ज कर परचम लहराया।इसी तरह आज खेले गए मैचों में अजमेर ने चुरू, जयपुर ने बीकानेर , हनुमानगढ़ ने सवाई माधोपुर को हराया। बालिका वर्ग में खेले गए मैचों में भीलवाड़ा ने नागौर, दौसा ने चुरू, जयपुर ने सीकर, जयपुर अकेडमी ने अजमेर तथा सीकर ने उदयपुर को रोमांचक मुकाबले में हराया।
Published on:
19 May 2018 09:29 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
