23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत पर की इस टिप्पणी से बढ़ा विवाद…

रिफाइनरी के नाम पर प्रदेश को कर्ज में डुबोने की तैयारी के लिए माफी मांगे गहलोत:परनामी

less than 1 minute read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

जैसलमेर. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि, रिफाइनरी के नाम पर चुनावी राजनीति करने और आनन-फानन में प्रदेशवासियों को चालीस हजार करोड़ रुपए के कर्ज में डुबोने की तैयारी करने के लिए वे राजस्थान के बाशिंदों से माफी मांगें। परनामी ने शुक्रवार को जैसलमेर पहुंचने के बाद भाजपा कार्यालय में स्थानीय पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से रिफाइनरी का दुबारा उद्घाटन नहीं करवाए जाने के संबंध में किए गए सवाल के जवाब में यह बात कही।परनामी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने चुनाव से ठीक पहले जल्दबाजी में रिफाइनरी लगाने का निर्णय लिया और इसमें प्रदेश के आर्थिक हितों का कतई ख्याल नहीं रखा गया, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार ने 56 हजार करोड़ की बजाय रिफाइनरी कम्पनी को 16 हजार करोड़ में काम करवाने के लिए तैयार किया। परनामी ने आगामी समय में राजस्थान की अजमेर और अलवर की लोकसभा और भीलवाड़ा जिले की मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनावों में पिछली बार से भी भारी अंतर से जीत दर्ज करने का दावा किया।
तीसरे मोर्चे की संभावना नहीं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राजस्थान में तीसरा मोर्चा की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यहां ऐसी कोई कवायद सफल नहीं हो सकती। दोनों मुख्य दलों से असंतुष्ट नेताओं की ओर से तीसरे मोर्चे की तैयारी पर परनामी ने कहा कि भाजपा इन सबको लेकर कतई चिंतित नहीं है। पत्रकार वार्ता के अवसर पर खाद बीज निगम के अध्यक्ष शंभूसिंह खेतासर, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पोकरण विधायक शैतानसिंह राठौड़, जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास भी मौजूद थे।