
patrika news
जैसलमेर. इन दिनों कंपकंपा देने वाली सर्दी का दौर चल रहा है। खासकर रात में सर्दी के थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू हो जाता है। ऐसे में हर आम इंसान घरों में दो-दो गर्म रजाईयों में अपने आपको ढक कर सोता है, वहीं जिले के रामदेवरा गांव में खुले क्षेत्र में कईं गरीब ऐसे भी है, जो अलाव तापकर खुले में रात बिताकर सुबह होने का इंतजार करते है। जब सुर्यास्त होता है, तो इन्हें यहां पता नहीं होता कि वे अगले दिन की सुबह देख पाएंगे या फिर सर्दी की ठण्ड में ठण्डे हो जाएंगे। उनके पास अपने आपको सर्दी से बचाने के लिए केवल आग जलाकर अपने आपको गर्मी देने के अलावा कोई जतन नहीं है। ऐसे में जिम्मेदारों का यह दावा कि उन्होंने सर्दी में कोई ना ठिठुरे इसके लिए खास बंदोबस्त किए है, लेकिन जब यहां का नजारा देखा जाए तो सर्दी में जम रही सांसों का अहसास मात्र आपके रोंगटे खड़े कर देगा।
Published on:
09 Jan 2018 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
