
patrika news
- नहीं बरती सावधानी तो हो सकती है दुर्घटना, सात साल से बाजार की सडक़ को है मरम्मत का इंतजार
जैसलमेर(रामगढ़). गांवों की मुख्य व बाजार से जुड़ी सडक़ों को गौरव पथ से जोडक़र गांव के सौन्दर्यकरण करने व यहां आमजन के लिए इसे आरामदायक बनाने के दावे किए जाते है, लेकिन सरहदी रामगढ़ कस्बे के रहवासी क्षेत्रों व मुख्य बाजार में बनी सडक़ें सुविधाजनक कम और दुविधाजनक अधिक हो गई है। ऐसे में जिम्मेदारों के दावे यहां खोखले साबित हो रहे है। जानकारों की माने तो कस्बे में प्रवेश करने के साथ टूटी सडक़े आमजन के लिए सुविधाजनक कम और दुविधा जनक अधिक बनी हुई है, लेकिन बावजूद इसके जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।
सात साल पहले बनी थी पत्थर की सडक़
जानकारों की माने तो रामगढ़ के बाजार से कस्बे की ओर जाने वाली सडक़ का निर्माण सात साल पहले करवाया गया था, लेकिन इसके बाद से मरम्मत नहीं होने से यह रेत पर ढक गई है। अभी के हालात यह है कि इस सडक़ पर लगाए गए पत्थर कईं स्थानों से निकल आने से यहां चलने वाले राहगिरों के लिए इस पर चलना दूभर हो गया है। ऐसे में गांव के आमजन के साथ आस-पास के गांवों से आने वाले ग्रामीणों के लिए यहां चलना दूभर हो गया है।
62.50 लाख की लागत से बनी सडक़ें
रामगढ़ में नई सडक़ों का कार्य करवाया जा रहा है। इस कार्यकाल में 62.50 लाख की लागत से आठ हजार फीट लंबी व 12 फीट चौड़ी सडक़ों का कार्य करवाया जा चुका है। इसके अलावा वर्तमान में गौरव पथ व अन्य सडक़ों के कार्य भी करवाए जा रहे है। बाजार में पत्थर की नई सडक़ बनाने के प्रस्ताव भेजे गए है।
- चन्दनाराम ग्राम सेवक, रामगढ़
दुर्घटना के बने हालात
सरहदी गांव रामगढ़ की क्षतिग्रस्त सडक़ों से यहां हर समय दुर्घटना के हालात बने हुए है। रात्रि के समय रोड लाइटें लगी नहीं होने और सडक़ के बीच में कईं स्थानों से गायब पत्थरों के कारण कब गड्ढ़ा आ जाए पता ही नहीं चलता। गड्ढ़ों के कारण छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होना यहां आम बात है।
फैक्ट फाइल
- 12 हजार से अधिक आबादी रामगढ़ में करती है स्थायी निवास।
-62.50 लाख की लागत से १३ नई सडक़ों का जैसलमेर में हुआ नया निर्माण।
- 4500 मतदाता है इस ग्राम पंचायत क्षेत्र में।
- 2 से 5 हजार ग्रामीण व सैलानियों का प्रतिदिन होता है यहां के बाजारों में आवागमन।
- 15 वार्ड है रामगढ़ ग्राम पंचायत के कस्बा क्षेत्र में।
-35 से अधिक मोहल्ले है कस्बे में।
- 100 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्र में फैला है कस्बा।
- 3 सालों में 8 हजार फीट लंबी व 12 फीट चौड़ी सडक़ों का हुआ निर्माण।
Published on:
03 Jan 2018 09:16 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
