
Patrika news
स्नेह मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पोकरण(जैसलमेर). क्षेत्र के भणियाणा गांव में स्थित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रणवीरसिंह गोदारा के मुख्य आतिथ्य, कार्यवाहक प्रधानाध्यापक देवीलाल टेलर की अध्यक्षता, सेवानिवृत व्याख्याता शंकरलाल टेलर, लक्ष्मणसिंह जाखड़, गुमानसिंह कड़वासरा, मांगीलाल पालीवाल, शकूरखां, अमराराम, अनवर, पूनाराम धुंधवाल, दौलतराम कड़वासरा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोदारा ने कहा कि बालिका शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने बालिकाओं से उच्च शिक्षा अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक हेमंती चौधरी व वरिष्ठ अध्यापक हनुमानसिंह ने किया।
Published on:
09 May 2018 11:15 am
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
