2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- कलक्टर साब को ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कुछ ऐसा कि अधिकारियों खड़े हो गए कान

एक स्वर में ग्रामीण बोले - सा‘ब पानी चाहिए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 22 Apr 2018, 1:11 PM IST

Jaisalmer patrika

Patrika news

सरहदी गांव सत्तों में रात्रि चौपाल का आयोजन
जैसलमेर. भारत-पाक सीमा से सटे सीमावर्ती गांव सत्तो के बाशिंदों के लिए जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना की रात्रि चौपाल आयोजित हुई। रात्रि चौपाल में कलक्टर ने सरहदी क्षेत्र के बाशिंदों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का भरोसा दिलाया। चौपाल के दौरान ग्रामीणजनों ने एक स्वर में कहा कि उनके क्षेत्र में वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के मौसम में यहां के वाशिंदों और पशुधन की बाहुल्यता को दृष्टिगत रखते हुए लिए मुख्य समस्या पीने के पानी की है। जिला कलक्टर ने इनकी मांग को देखते हुए इसे अत्यंत गंम्भीरता से लेते हुए चौपाल में उपस्थित जलदाय विभाग के सहायक अभियंता राजेन्द्र चौधरी को हिदायत दी कि वे रात्रि विश्राम सत्तो में ही करें तथा चौपाल के दूसरे दिन सत्तो गांव एवं आस -पास के संपूर्ण क्षेत्र गांव और ढाणियों में प्रभावित हुई पेयजल व्यवस्था को तत्काल मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही कर नियमित एवं सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर कैलाशचन्द मीना की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गई। उन्होंने चौपाल में अधीक्षण अभियंता जलदाय को अनुपस्थित पाए जाने को गंभीरता से लेते हुए, वहां उपस्थित सहायक अभियंता को कहा कि वे फील्ड में रह कर अतिशीघ्र सत्तो की ढाणी, भीलों की ढाणी, दोहटों की ढाणी के साथ ही इस क्षेत्र में स्थित मेघवालों की तीनों ढाणियों में स्वयं व्यक्तिगत जाकर जहां-जहां खराब पड़ी जीएलआर, पाइप लाइनों आदि के बारे में पूर्ण जानकारी लेकर पीने के पानी की किल्लत का तत्काल स्थायी समाधान करवाने के साथ ही पेयजल जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतरीन ढंग से सुचारु एवं नियमित रूप से पुन: प्रारंभ करने के लिए कड़े निर्देश दिए। इसी प्रकार सत्तो रात्रि चौपाल के अवसर पर ग्राम फूलिया में आधारभूत सुविधा पेयजल की समस्या सामने आई, तो जिला कलक्टर ने मौके पर ही सत्तो ग्रामपंचायत के ग्राम विकास अधिकारी और सरपंच को ग्रामीणों की पीने के पानी की सुविधा को लेकर पंचायत हैड से एक ओर नया नलकूप स्वीकृत करवाने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को पीने का स्वचछ एवं शुद्ध पानी पर्याप्त मात्रा में मुहैया हो सके। जिला कलक्टर मीना ने सत्तो ग्राम स्थित अटल सेवा केन्द्र में आयोजित हुई रात्रि चौपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का पूरा-पूरा लाभ लेने का आह्वान किया।