जैसलमेर . होली पर्व की विदाई के साथ ही जैसलमेर में गणगौर पर्व को लेकर उत्साह व उल्लास के साथ भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। जैसलमेर में इन दिनों कलक्ट्रेट मार्ग, गड़ीसर मार्ग, मुक्तेश्वर मंदिर मार्ग, नगरपरिषद रोड, गोपा चौक आदि मार्गों पर मंगल गीत गाती युवतियों को समूह में पूजन करने के लिए पैदत जाते देखा जा सकता है। सुबह होते ही मंगलगीत गाती युवतियां सिर पर मंगल कलश लिए आठ कपट री इण्डोणी, भंवर म्हाने पूजण द्यो गणगौर व संदेशड़े रा फूल तोड़्या जैसे गणगौर के भक्ति गीत और मंगल गीत गाती विभिन्न मंदिरों में पहुंचती है। इसके बाद शुरू होता है फल चुनने, पीपल पूजन करने व सूर्यदेव के अघ्र्य देने का दौर। इन दिनों सदा सुहागिन बनने व परिवार की खुशहाली की कामना लिए महिलाएं 16 दिवसीय गणगौर व्रत का निर्वाह कर रही हैं। गणगौर पूजन करने पहुंची युवतियों वर्ष भर इस पावन पर्व का बेसब्री से इंतजार करती हैं। कृपा दृष्टिï प्राप्त करने के लिए ही मन्नतें मांगती हंै। कुंवारी कन्याएं भी सुयोग्य वर की कामना से गणगौर पूजन के लिए व्रत रखती है। शाम को घुड़ला भी निकाला जाता है।