1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीद सुखराम विश्रोई का 15 वां शहादत दिवस कल,होंगे कई कार्यक्रम

धोलिया गांव के निवासी शहीद सुखराम विश्रोई के 15वें शहादत दिवस के मौके पर गांव के बलवंत चौक में स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को सुबह 10 बजे सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

2 min read
Google source verification
jaisalmer

शहीद सुखराम विश्रोई का 15 वां शहादत दिवस कल,होंगे कई कार्यक्रम

पोकरण. क्षेत्र के धोलिया गांव के निवासी शहीद सुखराम विश्रोई के 15वें शहादत दिवस के मौके पर गांव के बलवंत चौक में स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार को सुबह 10 बजे सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। गौरतलब है कि धोलिया निवासी सुखराम विश्रोई भारतीय थल सेना की 269 रेजीमेंट में गनर के पद पर कार्यरत थे तथा 31 अक्टूबर 2003 को जम्मू कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। शहीद सुखराम स्मृति संस्थान के सचिव रामरख विश्रोई ने बताया कि बुधवार को शहीद सुखराम विश्रोई के 15वें शहादत दिवस पर गांव के बलवंत चौक में मुख्य चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर पूर्व विधायक ***** मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य, जिला प्रमुख अंजना मेघवाल की अध्यक्षता, अखिल भारतीय विश्रोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल विश्रोई एवं सैन्य अधिकारियों के विशिष्ट आतिथ्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर प्रतिभावान छात्र छात्राओं, खिलाडिय़ों व इस वर्ष आयोजित होने वाली मैराथन के प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

हाफ मैराथन व दौड़ का होगा आयोजन
पोकरण. शहीद सुखराम विश्रोई के 15वें शहादत दिवस के मौके पर इस वर्ष 21 किमी हाफ मैराथन तथा 10 व पांच किमी की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। विश्रोई के शहादत दिवस के मौके पर अमर शहीद सेवा समिति जोधपुर और जीव प्रेमी जल बंधु नेवी ग्रुप की ओर से बुधवार को 21 किमी की शहादत रन हाफ मैराथन, 10 किमी ड्रीम रन दसकाथोलन और पांच किमी रन फॉर सुखी दौड़ का आयोजन किया जाएगा। ग्रुप के शिशुपाल विश्रोई ने बताया कि अलग-अलग मैराथन, दौड़ व प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से 500 सेना के जवान व युवा भाग लेंगे। जिनके लिए ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था अमर शहीद सुखराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोलिया में रखी गई है। उन्होंने बताया कि शहादत रन शहीद सुखराम स्मारक से सुबह साढ़े पांच बजे रवाना होगी तथा भादरियाराय माता मंदिर तक जाकर पुन: शहीद स्मारक पहुंचेगी। इस मैराथन को मैजर शांतनुकुमार हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान प्रत्येक डेढ़ किमी पर मारवाड़ हॉस्पिटल का मेडिकल पोइंट रहेगा। इसी प्रकार ड्रीम रन 10 किमी दसकाथोलन सुबह छह बजे रवाना होगी। पुलिस अधीक्षक हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। रन फोर सुखी पांच किमी साढ़े छह बजे रवाना होगी। जिसे जिला कलक्टर हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। जिसमें 35 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा तथा 10 सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। तीन टॉप बेरोजगार प्रतिभागियों को अल्फ डिफेंस एकेडमी की ओर से नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी प्रकार श्रद्धांजलि सभा के बाद रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।