28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAISALMER NEWS- दर्दनाक हादसे में महिला सहित दो की मौत, परिवार के साथ जालोर से रामदेवरा आ रहे थे ट्रक से हुई भिड़न्त

बोलेरो-मिनी ट्रक भिड़ंत में एक महिला सहित दो की मौत

less than 1 minute read
Google source verification
Jaisalmer patrika

patrika news

पांच जने घायल, एक जोधपुर रैफर
पोकरण (जैसलमेर). पोकरण-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर फलोदी थानांतर्गत डेडिया गांव के पास मंगलवार को सुबह एक बोलेरो व मिनीट्रक की हुई भिड़ंत में एक महिला सहित दो जनों की मौत हो गई। जबकि पांच जने घायल हो गए, जिनमें से एक गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर किया गया। एक बोलेरो में सवार जालोर जिलांतर्गत सायला तहसील क्षेत्र के सिराणा निवासी एक ही परिवार के कुछ लोग बाबा रामदेव की समाधि के दर्शनों के लिए रामदेवरा आ रहे थे। सुबह करीब साढे नौ बजे जोधपुर रोड पर डेडिया गांव के पास सामने से आ रही एक मिनीट्रक से बोलेरो की भिड़ंत हो गई। जिससे बोलेरो में सवार सिराणा निवासी हवनकंवर (25) पुत्र धूड़सिंह, लक्ष्मणसिंह (17) पुत्र जयसिंह, हड़वंतसिंह (6 5) पुत्र जवारसिंह, आनंदसिंह (35) पुत्र हड़वंतसिंह, मालमसिंह (33) पुत्र हड़वंतसिंह, मंजूकंवर (32) पत्नी आनंदसिंह, रिंकू (7) पुत्री आनंदसिंह घायल हो गए। उन्हें तत्काल निजी वाहनों से पोकरण अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने हवनकंवर व लक्ष्मणसिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद हड़वंतसिंह को जोधपुर रैफर कर दिया तथा शेष घायलों को छुट्टी दे दी। सूचना मिलने पर पोकरण व फलोदी पुलिस अस्पताल पहुंची तथा शवों को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए।