
patrika news
- जैसलमेर(मोहनगढ). गंगानगर के घडसाना से दो दिन पहले गायब हुई दो हिन्दू लडकियां जैसलमेर के मोहनगढ में मुस्लिम युवकों के पास बरामद होने के बाद से सरहदी जिले में एक बार फिर लव जिहाद का मामला गरमा गया। जानकारी के अनुसार जिले के मोहनगढ में मंगलवार को गंगानगर से गायब हुई लडकियों के मोहनगढ में लोकेषन आने पर गंगानगर पुलिस मोहनगढ पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से हिन्दू लडकियों को यहां एक मुरब्बे में कार्य कर रहे मुस्लिम युवकों के यहां से दस्तयाब किया। गौरतलब है कि गत तीन दिसंबर को युवतियों के दादा ने उनके घर से गायब होने का मामला गंगानगर पुलिस थाने में दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने लडकियों की तलाष षुरू की तो युवतियों को मुस्लिम समाज के दो युवकों के भगाकर ले जाने की जानकारी मिली। जिस पर उनको ट्र्ेस किया गया। युवकों की लोकेशन जैसलमेर जिले के मोहनगढ में आने पर गंगानगर पुलिस यहां पहुंची और युवतियों को यहां एक खेत से दसतयाब किया।
ऐसे पकडे गए चारो
पुलिस के अनुसार मुस्लिम युवक दोनों युवतियों को षादी की नीयत से यहां भगाकर लाए थें। जिन्हें मंगलवार को गंगानगर पुलिस की सूचना पर कार्रवाइ कर चारों को दस्तयाब कर घडसाना थाने से आई पुलिस को सुपुर्द्ध किया। पुलिस के अनुसार चारों के मोबाईल ट्र्ेक कर मोहनगढ1 के नहरी क्षेऋ में स्थित 5 केएनएम में मुरब्बे से दस्तयाब किया। यह कार्रवाही थानाधिकारी महेन्द्रसिंह खींची की अगुवाई की गई। चारों को पकड2ने के पुलिस ने दो दिन लगाए और पूरी जानकारी जुटाई और मौके पर पहुंचे तो वहां से चारों जने फरार होने लगे, लेकिन करीब आधा किमी तक पीछा कर चारों को पकड लिया और उन्हें मोहनगढ थाने लाया गया। जहां से चारों को आवष्यक कार्रवाइ के बार घडसाना पुलिस थाना के एसआई धर्मसिंह ढाका के सुपुर्द किया। इसके बाद वे चारों को लेकर मोहनगढ से घडसाना के लिए रवाना हो गए।
मोहनगढ़ पुलिस ने किया दास्तयाब
मोहनगढ़ पुलिस थाना अधिकारी महेन्द्रसिंह खींची ने बताया कि नई मण्डी घड़साना में 3 दिसम्बर 17 को युवतियों के दादा ने अपनी दो पोतियों के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। घड़साना पुलिस की सूचना पर मोबाईल से ट्रेक करने के बाद चारों को 3 केएनएम में आए मुख्त्यार खां निवासी खानपुरा के मुरब्बे में होने की सूचना मिली। जिनको पकडऩे के लिए जैसे पुलिस मुरब्बे में पहुंची तब चारों भागने लगे। एक टीबी का मरीज होने के कारण कुछ दूर भागने के बाद रूक गया। जबकि एक लडक़ा व दो लड़कियां भागने लगी। जिसकी पीछा कर लगभग आधा किमी दूर तीनों को पकड़ लिया गया। पुलिस चारों को पकडकऱ पुलिस थाने लेकर आई। दो युवतियों व दो युवकों को पुलिस थाने में लाने के बाद पूछताछ की गई। जिसमें युवक याकर 20 पुत्र सदीक खां 20, रमजान 22 खां पुत्र श्यामू खां मुसलमान दोनों निवासी द्वार की मुकण्डल पुलिस थाना घड़साना जिला गंगानगर के साथ दोनों युवतियों 13 एमएलडी पुलिस थाना घड़साना को दास्तयाब कर घड़साना पुलिस को सुपुर्द किया। इस कार्यवाही में थाने के सहायक उपनिरीक्षक वीरसिंह, कानिस्टेबल सत्यवीरसिंह, बलवंत, बलदेव, महावीर शामिल रहे।
शादी की नीयत से भागे
मोहनगढ पुलिस थाने में दोनों युवक युवतियों को लाने के बाद पूछताछ की गई। जिसमें युवकों व युवतियों ने शादी की नीयत से भागने की बात कही। इन चारों ने बताया कि हम 30 नवम्बर को घड़साना से रवाना होकर बीकानेर होते हुए जैसलमेर पहुंचे। दो दिन तक जैसलमेर में एक होटल में रूके। दो दिन होटल में रूकने के बाद मोहनगढ़ आ गए। मोहनगढ़ के तीन केएनएम में खानपुरा निवासी मुख्त्यार खां पुत्र गाजी खां के मुरब्बे में मजदूरी करने के लिए पहुंच गए। वहंा पर वह मजदूरी के लिए रूक गए। पांच दिन तक घर से बाहर रहने के बावजूद चारों शादी करते उससे पहले ही मोहनगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस को सुपुर्द करने के बाद घड़साना के लिए रवाना हो गए।
गरमाया लव जिहाद का मामला
सरहदी जिले गंगानगर के घडसाना से भागकर पाक बाॅर्डर पर स्थित जैसलमेर के मोहनगढ में मुस्लिम युवकों के साथ हिन्दू लडकियों को भगाकर लाने के बाद एक बार फिर लव जिहाद का मामला गरमा गया। दोनो युवक स्ािानीय नहीं होने के बाद भी एक खेत में शरण मिलने से यह मामला लव जिहाद से जोडकर देखा जा रहा है।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
5 Dec 2017, 9:39 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़




