5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JAISALMER NEWS- खुद के खिलाफ पुलिस एफआईआर होने पर केन्द्रीय राज्य मंत्री शेखावत ने दिया ऐसा बयान, जिसे सुनकर आप

एफआईआर दर्ज करवाने पर शेखावत बोले, सच झुक नहीं सकता, सूरज छुप नहीं सकता
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 1 Jun 2018, 9:33 PM IST

Jaisalmer patrika

patrika news

-प्रदेश अध्यक्ष का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा
जैसलमेर . केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने जैसलमेर प्रवास के दौरान गुरुवार को उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं के बीच उनके खिलाफ जोधपुर में पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाए जाने के मसले पर दार्शनिक अंदाज में टिप्पणी की। पत्रकारों की ओर से डीआरडीए हॉल में शेखावत से जब एफआईआर दर्ज करवाए जाने के मसले पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, सच झुक नहीं सकता और सूरज छुप नहीं सकता। इससे पहले उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के फैसले में देरी के संबंध में कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व को करना है।
कांग्रेस पर चुटकी ली
केंद्रीय मंत्री ने कर्नाटक में भाजपा को रोकते हुए कांग्रेस व जेडीएस की ओर से सरकार बनाने के मसले पर कहा कि, वहां की जनता ने कांग्रेस की सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ जनादेश दिया था। जेडीएस ने भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ इतनी सीटें हासिल की, लेकिन बाद में दोनों ने मिलकर सरकार बना ली। शेखावत ने कहा कि, कांग्रेस छोटी-सी सफलता पर भी इतना खुश हो रही है, जैसे किसी मरणासन्न व्यक्ति को स्टेरॉयड का इंजेक्शन दिया जाए और कुछ क्षण के लिए वह ताकत का अनुभव करता है।