4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video- पहले छुट्टियां, अब साब मीटिंग में, अटका नई बसों का संचालन!

-चार दिन पहले जैसलमेर पहुंची थी रोडवेज की बसें -ग्रामीण रुट के बाशिंदों को अभी करना होगा इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 5 Apr 2017, 9:32 PM IST

jaisalmer rodvej bus stand

rodvej bus stand

जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले के गांवों को बड़े शहरों से जोडऩे के लिए आवंटित बसें जैसलमेर पहुंचने के चार दिन बाद भी रोडवेज डिपो के बेड़े में शामिल नहीं हो पाई है। हालत यह है कि ये बसें पहले दिन यहां पहुंचने के बाद दो दिन तक गड़ीसर चौराहे पर स्थित बाड़मेर रोड की सडक़ के दोनो तरफ खड़ी रही, जबकि तीसरे दिन मंगलवार को बसों को नगपालिका की ओर से आवंटित किए गए बाड़मेर बस स्टेंड पर इन बसों को खड़ी करने की व्यवस्था की गई। ऐसे में न तो ग्रामीण रुट के यात्रियों का रोडवेज बसों को लेकर हो रहा इंतजार पूरा हो रहा है और न ही अनुबंधित बसों का उपयोग ही हो रहा है।
जैसलमेर डिपो को आवंटित बसें चार दिन पहले जैसलमेर पहुंच चुकी है, लेकिन तीन दिन छुट्टियां होने और इसके बाद जिम्मेदार अधिकारी के जयपुर बैठक में भाग लेने जाने और फिर छुट्टिया होने से बसों का संचालन अब एक सप्ताह बाद शुरू होने की उम्मीद है।
10 बसें कर रही इंतजार
लंबे इंतजार के बाद ग्रामीण अंचल में रोडवेज बसों के संचालन की स्वीकृति के साथ बसों का आवंटन भी हुआ है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से आवंटित बीस बसों में से दस बसें प्राथमिक तौर पर भेजी भी गई है, लेकिन इन बसों को अभी संचालन तो दूर डिपो के बेड़े में भी शामिल करने का इंतजार है।
1 अप्रेल से थी शुरू करने की योजना
जैसलमेर रोडवेज डिपो को आवंटित बसो का संचालन एक अप्रेल से शुरू करने की योजना थी, लेकिन अभी बसों का नियमित संचालन शुरू होने में करीब एक सप्ताह का समय ओर लग सकता है। ऐसे में मोहनगढ़, नाचना, बडोड़ा गांव, सांकड़ा, फलसूण्ड आदि बड़े गांवो के बाशिंदों को अभी कुछ दिन ओर बस का इंतजार करना होगा।
इन रुटों पर होगा संचालन
जानकारी के अनुसार नई बसे आवंटन होने के बाद जैसलमेर डिपो की ओर से जैसलमेर से तनोट, विरात्रा, बाड़मेर, उदयपुर, सांचौर, आबूरोड, नागौर, फलोदी, जोधपुर, पिलानी, बीकानेर,सरदार शहर तक नई बसों का संचालन करेगी। इसके अलावा जैसलमेर के ग्रामीण रुट पर जैसलमेर से देवीकोट-सांकड़ा-भणियाणा-कलाऊ, सेतरावा-बालेसर-जोधपुर, भणियाणा, मोहनगढ़-नाचना-रामदेवरा-पोकरण-फलसूण्ड-बायतू-सिणधरी के रुट पर बसों का संचालन किया जाएगा।
पांच साल के लिए अनुबंधित
जैसलमेर रोडवेज डिपो को आवंटित 15 अनुबंधित बसों में से दस बसें जैसलमेर पहुंच चुकी है। ये सभी बसे पांच साल के अनुबंध पर रोडवेज डिपो के लिए पहुंच चुकी है। जैसलमेर पहुंची सभी बसें ब्ल्यू लाइन तीन बाई पांच सीटर है, जिनका संचालन ग्रामीण रुट पर किया जाएगा।

अगले सप्ताह करेंगे शुरू
रोडवेज डिपो को दस नई बसें मिल चुकी है। सभी बसें बस स्टेंड पर खड़ी है। मैं जयपुर मीटिंग में जा रहा हूं। मीटिंग के बाद आकर बसो का संचालन शुरू करवाया जाएगा। उम्मीद है कि अगले सप्ताह की शुरूआत में बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
-तस्दुख खां, मुख्य प्रबंधक रोडवेज डिपो, जैसलमेर