15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां तो नोटबंदी ने खड़े करा दिए ग्रामीणों के हाथ

आगरा

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 19 Dec 2016, 10:10 PM IST

bank ke bahar virodh

bank ke bahar virodh

रामदेवरा. नोटबंदी के डेढ माह बाद भी आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय एसबीबीजे में सोमवार को सुबह आठ बजे लम्बी-लम्बी कतारें लग गई। बैंक खुलने पर एक बारगी अफरा तफरी का माहौल हो गया, ऐसे में पुलिस को सभी को कतारबद्ध करने को लेकर मशक्कत करनी पड़ी।

यहां लगी लम्बी कतारों के चलते लोगों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गांव में स्थित एटीएम भी बंद पड़ा है। हालांकि यहां रुपए जमा हो रहे है, लेकिन आहरण नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यहां किया विरोध प्रदर्शन

नोख. गांव में स्थित एसबीबीजे में सोमवार को नकदी नहीं मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।इसी को लेकर ग्रामीणों ने यहां विरोध प्रदर्शन किया। सोमवार को सुबह ही यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई, लेकिन बैंक में नकदी नहीं होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया।

ग्रामीणों ने बताया कि वे कई किमी का सफर कर यहां आते है, लेकिन यहां नकदी नहीं मिलने से परेशानी होती है।दोपहर तक ग्रामीणों ने विरोध कर नकदी उपलब्ध करवाने की मांग की।