
Patrika news
बड़े धोखे हैं, इस राह पे..
रामगढ़ (जैसलमेर). नहरी क्षेत्र में ग्राम पंचायत सुल्ताना से अर्जुना जाने वाली सडक़ लम्बे समय से क्षतिग्रस्त हालत में हैं। सडक़ पर डामरीकरण नहीं होने से यहां के बाशिंदों को भारी समान व फसल लाने में असुविधा झेलनी पड़ रही है। ग्रामीण बताते हैं कि इस संबंध में जिम्मेदारों को अवगत कराने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीण तेजसिंह बताते हैं कि उक्त मार्ग पर ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी होती हैं सडक़ पर गड्ढ़े हो रहे हैं। यहां से आने वाली बस भी बंद कर दी गई है। इसी तरह अर्जुना निवासी रेवंतसिंह बताते हैं कि सुल्ताना से अर्जुना जाने में समय अधिक लगता है। किसानों को फसल लाने में परेशानी हो रही हैं। सडक़ के क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालक भी इस मार्ग पर आवाजाही करने में आनाकानी करते हैं।
Published on:
24 Apr 2018 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजैसलमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
