6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर देगा नन्हें आविष्कारक, शुरू हुआ अभियान

- राष्ट्रीय आविष्कार अभियान का आगाज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 28 Feb 2017, 9:42 PM IST

jaisalmer

jaisalmer

जैसलमेर. सरहदी जैसलमेर जिले से आविष्कारक खोजने के लिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय आविष्कार अभियान शुरू किया है। अभियान में कक्षा कक्ष के सीमित वातावरण से अलग विज्ञान, गणित व तकनीकी उपलब्धताओं से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक व अन्वेषण के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इन अवसरों के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रौद्योगिकी अवलोकन से वैज्ञानिक सोच, अन्वेषण प्रवृति का विकास किया जाएगा।

विज्ञान मेला आयोजित

जानकारों के मुताबिक जैसलमेर में मंगलवार को बच्चों में वैज्ञानिक आविष्कार की सोच विकसित करने के लिए स्थानीय इगांनप स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इगांनप जैसलमेर में विज्ञान मेला आयोजित किया गया। मेले का आगाज जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक बंशीलाल रोत ने किया। इस दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबला के प्रधानाचार्य राजेश कुमार व्यास ने विज्ञान व विज्ञान के आविष्कारों की जानकारी दी।

प्रतियोगिताएं आयोजित

मेले में जिले की तीनों ब्लॉक के चिह्नित विद्यालयों से छठी से आठवीं के विद्यार्थी, जिन्होंने विद्यालय स्तरीय मॉडल प्रदर्शनी, निबंध लेखन व क्विज प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, ने तीनों गतिविधियों मॉडल प्रदर्शन, निबन्ध प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिरिक्त जिला परियेाजना समन्वयक कानसिंह भाटी, निबन्ध के प्रतिभागियों को राजेश कुमार व्यास व मॉडल प्रदर्शन में श्रेष्ठ प्रदर्शन वाले विजेताओं को नरेन्द्रसिंह चारण व रेणु व्यास ने सम्मानित किय। प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को एक हजार, द्वितीय को 750 रुपए व तृतय रहे प्रतिभागी को पांच सौ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। संचालन नटवर जोशी ने किया। क्विज प्रतियोगिता का संचालन गोपालकृष्ण सक्सेना व निबंध प्रतियोगिता संचालन जेठूदान ने किया। कार्यक्रम में आरपी संतोष व्यास, प्रयागसिंह, मानसिंह, लक्ष्मणदान व राधेश्याम जोशी ने सहयोग किया। वक्ताओं ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को विज्ञान में रुचि लेकर आविष्कारक बनने की सीख दी।