7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer- महिलाओं ने रुकवाया ग्रेफ की भूमि पर चार दीवारी निर्माण

- जेसीबी के आगे खड़ी होकर निर्माण को रुकवाने से बढ़ा विवाद

2 min read
Google source verification
Jaisalmer patrika

नाचना में चारदीवारी निर्माण के दौरान हुआ विवाद व उपस्थित पुलिस।

जैसलमेर(नाचना). सीमा सडक़ संगठन (ग्रेफ) की ओर से स्थानीय अस्पताल मार्ग पर बने विश्राम गृह की चारदीवारी का निर्माण पास में ही कब्जा कर बैठी महिलाओं ने हंगामा कर रुकवा दिया। जानकारी के अनुसार विश्राम गृह के पास अवैध रूप से कब्जा कर बैठे एक परिवार की महिलाओं ने यहां चारदीवारी निर्माण के दौरान झगड़ा कर कार्य रुकवा दिया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया। इससे पहले मंगलवार को ग्रेफ के सहायक अभियंता सतीशचंद्र विभाग के विश्राम गृह की चारदीवारी निर्माण के लिए निर्माण सामग्री, श्रमिक व जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और दक्षिण भाग में चारदीवारी की नींव की खुदाई जेसीबी से शुरू करवाई, लेकिन इसी दौरान विश्राम गृह की भूमि पर कब्जा कर निवास कर रहे उदाराम की पत्नी व पुत्री ने जेसीबी के आगे खड़ी होकर नींव खुदाई कार्य को रुकवाने के लिए हंगामा कर दिया। कुछ देर में ही ग्रेफ के अधिकारियों व निर्माण मजदूरों का महिलाओं के बीच विवाद बढ़ गया। इससे यहां आसपास क्षेत्र के ग्रामीण भी एकत्र हो गए। ग्रेफ के अधिकारियों ने पुलिस को को सूचना दी।


पुलिस की एक ना सूनी
सूचना मिलने पर पुलिस थाना से सहायक उपनिरीक्षक बांकसिंह मय जाब्ता व महिला कांस्टेबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और निर्माण कार्य में रुकावट पैदा करने वाली महिलाओं से समझाइश की, लेकिन महिलाओं ने पुलिस की नहीं सुनी। जिस पर पुलिस वहां से लौट गई और निर्माण कार्य बंद हो गया।
ये है मामला
गौरतलब है कि वर्षों पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से अस्पताल के सामने विश्राम गृह का निर्माण करवाया गया था। इसी परिसर में मजदूरों के रहने के लिए कुछ कमरे निर्माण करवाए गए थे। ग्रेफ की मांग पर सार्वजनिक निर्माण विभाग ने इस विश्राम गृह परिसर को ग्रेफ विभाग को सुपुर्द कर दिया था। जिसका सरकारी रिकॉर्ड में भी इन्द्राज है।
पीडब्ल्यूडी ने किया हस्तांतरित
सार्वजनिक विभाग की ओर से विश्राम गृह व आसपास की भूमि ग्रेफ को सुपुर्द करने के बाद भी भवन व खाली भूमि की देखरेख कर रहे थे। ग्रेफ के अधिकारियों ने बताया कि उदाराम पूर्व में ग्रेफ विभाग के नाचना फांटा स्थित भवन की सफाई का कार्य करता था। ऐसे में विभाग की ओर से उसे रहने के लिए विभाग का कमरा दिया था। कुछ वर्ष उसने सफाई का कार्य बंद कर दिया, लेकिन वह कमरा खाली नहीं किया और उसका परिवार इसी कमरे में निवास कर रहा है।उन्होंने बताया कि उदाराम भूमि प र अतिक्रमण कर सरकारी संपति को नुकसान पहुंचा रहा है।