तीसरे दिन हुए मुकाबले
प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष आशाराम सिंधी व सचिव पीएस राजावत ने बताया कि प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रात:कालीन सत्र में खेले गये बालक वर्ग के सेमीफाइनल मैचों में जैसलमेर अकादमी ने नागौर को 51-39, सीकर ने जयपुर को 50-30 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में भीलवाड़ा ने राजसमंद को 44-29 और जयपुर ने जयपुर अकादमी को 35-26 से पराजित कर प्रतियोगिता के फाईनल में अपनी जगह बनाई। इससे पहले प्रतियोगिता के दूसरे दिन सांयकालीन सत्र में खेले गये बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मे सीकर ने जैसलमेर को, जैसलमेर अकादमी ने अजमेर को, जयपुर ने हनुमानगढ़ को, नागौर ने अलवर को और बालिका वर्ग में भीलवाड़ा ने बारां को, राजसमन्द ने अलवर को, जयपुर अकादमी ने दौसा को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
सांस्कृतिक समारोह से समापन
राज्य स्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुआ। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार क्वीन हरीश ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समा बांध दिया।